उत्तराखण्ड

कांग्रेस नेताओं की राहत: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने उत्तराखंड में चुनाव के शांतिपूर्ण होने पर जताई खुशी

देहरादून:-  उत्तराखंड में पांचों संसदीय सीटों के लिए हुए चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गये, समूचे राज्य में किसी भी क्षेत्र से चुनाव के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं आई, इसको लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने खुशी जताई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा- लोकतंत्र के महापर्व में देवभूमि उत्तराखंड की महान जनता ने जिस शालीनता से लोकसभा चुनाव सम्पन्न कराया, उसके लिए उत्तराखंड कांग्रेस की ओर से राज्य की जनता, मतदाता तथा मतदान में शामिल अधिकारियों, कर्मचारियों, सुरक्षाबलों के जवानों तथा समस्त कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का तहेदिल से धन्यवाद। प्रदेशभर से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में प्राप्त मतदान के रुझानों तथा कांग्रेस प्रत्याशियों के प्रति मतदाता के उत्साहपूर्ण व्यवहार से स्पष्ट है कि कांग्रेस पार्टी को भारी बहुमत हासिल होगा, जिससे देश एवं प्रदेश में समावेशी सतत् विकास के संकल्प को आगे बढ़ाया जा सके, पुनः सभी का हार्दिक आभार।

वहीं हरीश रावत ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव संपन्न होने पर एक पोस्ट डाली, हरदा ने प्रदेश में हुए शांतिपूर्ण और गौरवपूर्ण मतदान पर पक्ष और विपक्ष के नेताओं का आभार जताया है। उन्होंने प्रदेश के मतदाताओं का भी आभार व्यक्त किया है, हरीश रावत का कहना है कि फसल का समय होने के बावजूद हरिद्वार लोकसभा सीट के ग्रामीणों का मतदान के प्रति उत्साह प्रशंसनीय रहा है।चुनाव को निष्पक्षता से संचालित किए जाने पर उन्होंने जिला प्रशासन हरिद्वार और देहरादून को बधाई दी है।

हरीश रावत ने चुनाव के दौरान गौरवपूर्ण आचरण के लिए पक्ष और विपक्ष के नेताओं का आभार जताया है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पौड़ी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल समेत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, डॉ रमेश पोखरियाल निशंक को प्रदेश में हुए शांतिपूर्ण मतदान के लिए बधाई दी है। हरीश रावत का कहना है कि सभी नेताओं, जिन्होंने चुनावी अभियान में हिस्सा लिया और चुनाव की गरिमा को बनाए रखा, वह सब बधाई के पात्र हैं, उन्होंने लोकसभा चुनाव में तैनात रहे प्रशासन तंत्र, बीएलओ और प्रधानों का भी आभार जताया है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago