देश-विदेश

पहलगाम का बदला: भारत ने पाक में आतंकी ठिकाने उड़ाए, चीन चिंतित

भारत ने पाकिस्तान के 9 स्थानों पर एयर स्ट्राइक कर पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लिया है। मंगलवार रात 1 बजे से लेकर 1.30 बजे चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में स्थित आतंकवादियों के ठिकानों को ध्वस्त किया है इस बीच चीन ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर बयान दिया है। चीन ने पाकिस्तान के अंदर भारत के सैन्य अभियान पर एतराज जताते हुए इसे खेदजनक कहा है। चीन ने कहा है कि जिस तरह के हालात भारत और पाकिस्तान में बन रहे हैं, हम उसे लेकर चिंतित हैं।

चीन ने दोनों पक्षों से बातचीत का रास्ता अपनाने की अपील की है। बयान जारी कर चीन ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान हमेशा से एक-दूसरे के पड़ोसी हैं और पड़ोसी ही रहेंगे। चीन का कहना है कि वह सभी तरह के आतंकवाद के सभी रूपों का विरोध करता है। भारत द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद आई चीन की प्रतिक्रिया में उसने दोनों देशों से शांति बनाए रखने की अपील की है। चीन ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान संयम बरतें और ऐसे कदम उठाने से बचें जिससे स्थिति और खराब हो जाए।

भारत द्वारा किए गए सैन्य अभियान के बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने दावा किया है कि तुर्की के विदेश मंत्री ने पाक विदेश मंत्री से फोन पर बात की और भारत की ओर से पाकिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन करने और निर्दोष नागरिकों की हत्या करने के खिलाफ एकजुटता जताई है। जहां पाकिस्तान ने तुर्की का साथ मिलना का दावा किया है, तो वहीं इजरायल ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत का समर्थन किया है। भारत में इजरायल के राजदूत रुवेन अजर ने कहा है कि इजरायल भारत के आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन करता है। अजर ने कहा कि आतंकवादियों को पता होना चाहिए कि निर्दोषों के खिलाफ जघन्य अपराध करने के बाद उनके पास छिपने की कोई जगह नहीं है। उनको सबक सिखाना जरूरी है।

भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर और पंजाब प्रांत में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है। इन ठिकानों में बहावलपुर का मरकज सुभानअल्लाह, मुरीदके में मरकज तैयबा, सरजाल/ तेहरा कलां, सियालकोट में महमूना जोया फैसिलिटी, भिंबर में मरकज अहले हदीस, कोटली में मरकज अब्बास, मरकज राहील शहिद, मुजफ्फराबाद में शावई नाला कैम और मरकज सैयदना बिलाल शामिल है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago