ऋषिकेश के गंगानगर क्षेत्र स्थित एक वेडिंग पॉइंट में शुक्रवार तड़के करीब चार बजे शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। घटना के समय वेडिंग पॉइंट में छह लोग सो रहे थे। टेंट, कपड़े और फोम की कुर्सियों के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया।
हादसे में चार वाहन आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गए। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के मकानों तक पहुंच गईं। स्थिति को देखते हुए घबराए लोगों ने तुरंत अपने घरों से गैस सिलिंडर बाहर निकाले और सामान हटाना शुरू कर दिया।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, हालांकि आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है। इस दौरान मॉर्निंग वॉक पर निकले नगर मेयर शंभू पासवान ने लपटें देखकर तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। वेडिंग पॉइंट के पीछे स्थित मकानों में भी आग फैलने से अफरा-तफरी मच गई, लोग घरों से सामान निकालते नजर आए।
प्रशासन और दमकल विभाग द्वारा आग बुझाने का अभियान जारी है। राहत की बात यह है कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…