अलीगढ़:- अलीगढ़ में लोधा थाना क्षेत्र के अलीगढ़-पलवल खैर हाईवे पर गांव करसुआ के पास पीएम कॉलेज के सामने एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर डिवाइडर को तोड़ती हुई खाई में पलट गई। इस सड़क हादसे में चालक सहित कार सवार छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से वह निजी अस्पताल चले गए।
बता दें कि कार चालक परदीमन पुत्र उपेंद्र सिंह निवासी गांव कुंवरपुर, थाना जलेसर जनपद फीरोजाबाद का निवासी है। उसकी लोधा के गांव भरतपुर में रिश्तेदारी है। परदीमन के साथ ही भरतपुर से अनुष्का और साक्षी पुत्री हरेंद्रपाल, शिखा पुत्री शीलेंद्र, अंशु पुत्री पुष्पेंद्र, पिंटू पुत्र शीलेंद्र कार से मथुरा जा रहे थे।
कार अलीगढ़-पलवल हाईवे पर गांव करसुआ के पास पीएम कॉलेज के सामने पहुंचे ही थी कि अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ती हुई खाई में पलट गई। खाई में कार पलटते ही चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने दौड़ कर घायलों को कार से निकाला। पुलिस ने उन्हें मलखान सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद घायलों को जीवन ज्योति अस्पताल सारसौल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार देकर उन्हें घर भेज दिया गया।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…