उत्तराखण्ड

पंजाब और हिमाचल प्रदेश में रोड शो, कांग्रेस के चुनावी प्रचार में राहुल और प्रियंका गांधी का योगदान

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत की संभावनाएं बढ़ाने के लिए पार्टी के सदस्यों और कार्यकर्ताओं ने पूरी जान लगाकर जनसंपर्क किया। सातवें चरण और अंतिम चरण के चुनाव प्रचार का बृहस्पतिवार को अंतिम दिन था। इस दिन पंजाब में राहुल गांधी ने और हिमाचल प्रदेश में प्रियंका गांधी ने रोड शो किया।  इस बार के लोकसभा चुनाव में विपक्षी दलों ने एकत्र होकर इंडिया ब्लॉक बनाया। वहीं कांग्रेस पार्टी ने इस चुनाव को लेकर कई सारे जनसंपर्क भी किए। अपनी जीत की संभावनाएं बढ़ाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व पार्टी प्रमुख राहुल गांधी और एआईसीसी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ही 100 से अधिक जनसंपर्क किए।

चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद पार्टी सूत्रों ने बताया कि खड़गे ने 100 से अधिक रैलियां, 20 से अधिक प्रेस कॉन्फ्रेंस और 70 से अधिक साक्षात्कार किए। उन्होंने यह भी बताया कि राहुल गांधी ने 107 रैलियों, रोड शो, संवाद और प्रमुख अभियान किए। जबकि प्रियंका गांधी ने 108 जनसभाएं और रोड शो के जरिए जोरदार चुनाव प्रचार किया। मैराथन चुनाव अभियान के दौरान उन्होंने 100 से अधिक मीडिया बाइट, एक टीवी साक्षात्कार और पांच प्रिंट साक्षात्कार भी दिए। बता दें कि राहुल गांधी ने रायबरेली से चुनाव लड़ा। प्रियंका गांधी रायबरेली में रहीं, साथ ही अमेठी में करीब दो सप्ताह तक पार्टी के अभियान की अगुआई की। वहीं कांग्रेस ने गांधी परिवार के करीबी केएल शर्मा को अमेठी से भाजपा की स्मृति ईरानी के खिलाफ मैदान में उतारा था।

वहीं राजनीतिक पर्यवेक्षकों ने बताया कि प्रियंका गांधी ने अपने तूफानी अभियान के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। साथ ही कांग्रेस पर भाजपा नेताओं के हमलों का भी जवाब दिया। उन्होंने 16 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में प्रचार किया। प्रियंका गांधी ने अमेठी और रायबरेली में हजारों कार्यकर्ताओं के दो सम्मेलनों को भी संबोधित किया।   यहीं राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव के साथ कुछ जनसभाओं को भी संबोधित किया। यहां राहुल गांधी ने इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगे। बता दें बृहस्पतिवार को राहुल गांधी ने सातवें और अंतिम चरण के मतदान के लिए पंजाब में कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार किया। जबकि प्रियंका गांधी ने हिमाचल प्रदेश के सोलन में रोड शो किया।  बता दें कि 4 जून को मतगणना होनी है। मतगणना के बाद पता चलेगा कि कांग्रेस का चुनाव अभियान कितना सफल रहा।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago