देहरादून: उत्तराखंड परिवहन निगम के चालकों एवं परिचालकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। परिवहन निगम में दीपावली के त्योहारी सीजन के अंतर्गत बिना छुट्टी काम करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहन योजना में नकद राशि इनाम में दी जाएगी। इसमें चालक और परिचालकों को निर्धारित किमी पूरे करने होंगे। प्रोत्साहन की योजना 20 से 31 अक्टूबर तक यानी कुल 11 दिन लागू रहेगी। दीपावली पर बड़ी संख्या में रोडवेज चालक व परिचालक छुट्टी पर रहते हैं। कई बार चालक व परिचालक एक-एक हफ्ते तक भी डयूटी पर नहीं आते। ऐसे में रोडवेज ने अपने कर्मियों को डयूटी पर लाने व बसों के सुचारू संचालन के लिए प्रोत्साहन राशि देने का फैसला लिया गया है।
रोडवेज के महाप्रबंधक दीपक जैन की ओर से मंगलवार को जारी आदेश में बताया गया कि उक्त 11 दिन में कर्मचारियों को एक छुट्टी मिलेगी। इसमें मैदानी मार्गों पर चालक एवं परिचालक को इन 10 दिन में 2750 किमी की डयूटी करनी होगी। वहीं, पर्वतीय व मैदानी मिश्रित मार्ग पर निर्धारित 2200 किमी, जबकि पर्वतीय मार्ग पर 1980 किमी बस संचालन करना होगा। निर्धारित किमी पूरे करने पर चालक और परिचालक को एक-एक हजार रुपये की धनराशि प्रोत्साहन में मिलेगी।
यह योजना कार्यशाला, तकनीकी कर्मियों पर भी लागू रहेगी। प्रोत्साहन योजना के 11 दिनों में कार्यशाला के तकनीकी कर्मियों को पूरे 11 दिन ड्यूटी करने पर 600 रुपये एवं बाह्य स्त्रोत के कर्मियों को 500 रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…