उत्तराखण्ड

बारिश के बाद राजपुर काठ बंगला में ढह गई मकान की छत

देहरादून :  उत्तराखंड में लगातार बारिश होने के कारण लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है, वहीं राजधानी देहरादून में बारिश का कहर जारी है। भारी बारिश के बाद राजपुर के काठ बंगला में एक पुराने घर की छत गिरने से उसमें तीन लोग दब गए, तीनों के शव निकाल लिए गए हैं। आपदा कंट्रोल रूम में मिली जानकारी के अनुसार राजपुर क्षेत्र काठ बंगला बस्ती आवास ढहने से कुछ लोगों की मलबे में दबने की घटना होने पर जिलाधिकारी सोनिका ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लेने पहुंची।

आज भी देहरादून में बारिश की संभावना बताई गई है। राजधानी देहरादून में भारी बारिश के चलते आज सुबह लगभग 4 बजे काठ बंगला राजपुर रोड पर एक मकान के मलबे में दबने की सूचना मिलने पर प्रशासन की टीम एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस ने तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया। सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान द्वारा बताया गया कि रेस्क्यू का कार्य शुरू किया गया। मलबे में दबने से संगीता पत्नी दिनेश उम्र 22 साल, लक्ष्मी दिनेश की बहन उम्र 28 साल और दिनेश के आठ दिन का बच्चे की मौत हो गई।

 

आपदा प्रभावित क्षेत्र का डीएम ने किया निरीक्षण

देहरादून में लगातार बारिश के चलते प्रकृति आपदाएं भी आ रही है, जिसे लोगों को काफी नुकसान पहुंचा, बीते दिनों मालदेवता क्षेत्र में हुई आपदा प्रभावित क्षेत्रों को देहरादून जिलाधिकारी सोनिका ने निरीक्षण किया। आपदा प्रभावित क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान पालतू गाय फंसे होने पर, जिलाधिकारी ने पशुओं को जल भराव स्थल से संभावित खतरे को दृष्टिगत रखते हुए तत्काल एसडीआरएफ के माध्यम से पशुओं का रेस्क्यू करवाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

जिलाधिकारी सोनिका ने सौड़ा सरोली पुल का भी निरीक्षण किया। पुल की सुरक्षा को लेकर संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, विधायक उमेश शर्मा काऊ भी मौके पर पहुंच हालात का जायजा ले रहे हैं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago