उत्तराखण्ड

राजधानी के सिनर्जी इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस की स्थापना के 10 साल हुए पूरे

राजधानी के जाने माने सिनर्जी इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस की स्थापना के 10 साल पूरे होने पर निजी होटल में मंत्रियों के साथ ही साधू-संतों ने बधाई और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राज्य में बेहतर चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा के लिए सरकारी और निजी चिकित्सा संस्थानों-अस्पतालों को मिल जुल के काम करने की जरूरत पर बल दिया।

सभी ने संस्थान के स्वामी-CEO और Chairman डॉ कृष्ण अवतार और अस्पताल की पूरी टीम को इस शानदार सफर और कामयाबी के लिए बधाई दी। धन सिंह रावत ने समारोह का दीप जला के उद्घाटन किया।

 

स्वास्थ्य और चिकित्सा मंत्री ने अस्पताल के Doctors और अन्य स्टाफ की मेहनत तथा काबिलियत की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी प्रतिभा और मेहनत का लाभ आसपास के शहरों और राज्यों को भी हासिल हो रहा है। इसमें शक नहीं कि अस्पताल में हर किस्म की चिकित्सा सुविधा किसी भी स्तरीय अन्य अस्पताल के समकक्ष ही नहीं बल्कि कई मायनों में उससे बेहतर है।  इस मौके पर Symposium का आयोजन भी किया गया। डॉ विनीत कुमार गुप्ता,डॉ अजय खन्ना,डॉ आलोक आहूजा और डॉ प्रेरक मित्तल ने अपने Lecture और विचारों का प्रस्तुतिकरण प्रभावी ढंग से किया।

 

उन्होंने NMC Guidelines-Medical Documentations-Communicating with patients और role of IT in Medical Healthcare पर लोगों को अहम और प्रमुख जानकारी दीं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago