कोटद्वार:- कोटद्वार में भाजयुमो के जिला मंत्री अमित नेगी योग दिवस के कार्यक्रम के बाद अपनी भाभी, सास और भतीजे के साथ धूमाकोट के आंसौं बाखली गांव जाने के लिए निकले थे। लेकिन रास्ते में ही उनकी कार खाई में जा गिरी। कुमांऊ के मर्चुला-ढोटियाल मार्ग पर सल्ट थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। भाजपा नेता की कार सड़क से करीब 200 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी है।
हादसे में कोटद्वार में भाजयुमो के जिला मंत्री अमित नेगी समेत उनके परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक पांच माह के बच्चे की मौत हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घायलों को रामनगर अस्पताल रेफर किया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष बीरेंद्र रावत ने बताया कि अमित नेगी शुक्रवार सुबह कोटद्वार में योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल रहे।
दिन में वह अपनी भाभी किरन देवी, सास सास सरोज देवी व पांच माह के भतीजे को लेकर कोटद्वार भाबर के घमंडपुर स्थित आवास से अपनी कार से निकले थे। उन्हें धूमाकोट के आंसौं बाखली गांव जाना था। जिसके लिए उन्होंने रामनगर के मर्चुला होते हुए जाना ठीक समझा। अल्मोड़ा जिले की शल्ट थाना क्षेत्र में उनकी कार सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। सल्ट पुलिस ने राहत व बचाव कार्य कर उन्हें खाई से निकालकर पास के अस्पताल भेजा, जहां पांच माह के बच्चे की मौत हो गई। हादसे में अमित नेगी समेत तीनों लोग बुरी तरह से घायल हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…