उत्तर प्रदेश:- सहारनपुर एटीएस की टीम ने 18 साल से फरार चल रहे हैं हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकी को जम्मू कश्मीर से गिरफ्तार किया है। बताया गया कि पकड़े गए आतंकी की पहचान उल्फत हुसैन उर्फ मोहम्मद सैफुल इस्लाम उर्फ अफजल उर्फ परवेज उर्फ हुसैन मलिक के रूप में हुई है। वह गांव फजलाबाद, जिला पुंछ जम्मू कश्मीर का निवासी है। पकड़े गए आतंकी के खिलाफ मुरादाबाद के कटघर थाने में मुकदमा दर्ज था।
आतंकी उल्फत हुसैन हिज्बुल मुजाहिदीन का सक्रिय सदस्य रह चुका है। वर्ष 1999 से 2000 तक पाक अधिकृत जम्मू कश्मीर में ट्रेनिंग भी ले चुका है। ट्रेनिंग के बाद वह मुरादाबाद में आया था, जो किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। जानकारी के अनुसार जिस समय मुरादाबाद पुलिस ने उसे पकड़ा था, तब उसके पास से एक-47 से लेकर अन्य कई विस्फोटक पदार्थ और हथियार बरामद हुए थे। आतंकी पर मुरादाबाद की अदालत से 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…