उत्तराखण्ड

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखण्ड अर्द्ध सैनिक संगठन के 29वां स्थापना दिवस कार्यक्रम का किया शुभारंभ

देहरादून: सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अठूरवाला, भानियावाला देहरादून स्थित हिलेरी वाटिका में आयोजित उत्तराखण्ड पूर्व सैनिक एवं अर्द्ध सैनिक संगठन के 29वां स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग। कार्यक्रम का शुभारंभ सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी सभी पूर्व सैनिकों तथा उनके परिवार जनों को स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा उन्होंने कहा देश का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जवानों के साथ दीपावली मनाते हैं। यह इस बात का प्रतीक है कि सैनिकों नरेंद्र मोदी सरकार सैनिकों के सम्मान ओर उनके आश्रितों के कल्याण के लिए कितनी गंभीर है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पद चिन्हों पर प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सैनिक और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए अनेकों जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। सैनिक कल्याण मंत्री जोशी ने कहा वीरता चक्र श्रृंखला से अलंकृत सैनिकों और वीर नारियों को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जा रही है। जिसके लिए मंत्री जोशी ने मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया।

उन्होंने कहा राज्य सरकार ने सैनिकों या उनके आश्रितों को मिलने वाली अनुदान राशि बढ़ाने से लेकर शहीद सैनिकों के आश्रितों को राज्य सरकार के अधीन आने वाली नौकरियों में वरीयता के आधार पर नियुक्ति देने का भी फैसला लिया गया है। सैनिकों पूर्व सैनिकों के समग्र विकास के लिए प्रदेश सरकार द्वारा अनेकों कार्य किए जा रहे है। सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन के अनुरूप राज्य में पांचवें धाम के रूप में देहरादून में एक भव्य ‘सैन्य धाम’ का निर्माण किया जा रहा है। मंत्री ने कहा यह सैन्य धाम सभी उन वीरों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जिन्होंने अपने प्राणों की परवाह ना करते हुए, तिरंगे की शान एवं राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया।

उन्होंने कहा यह सैन्य धाम आने वाली अनेकों पीढ़ियों के लिए राष्ट्र आराधना के एक दिव्य प्रेरणा पुंज के रूप में कार्य करेगा। उन्होंने कहा प्रदेश के सभी विश्राम गृहों को हाईटेक रूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा सैनिकों के सम्मान और उनके परिवारजनों के कल्याण के लिए राज्य सरकार कृत संकल्पित है। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम में वीर नारियों को भी सम्मानित किया।

इस अवसर डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला,निदेशक दूने डिफेन्स एकेडमी सन्दीप गुप्ता, केंद्रीय अध्यक्ष आर.एस.भंडारी, कर्नल रघुवीर भंडारी, डी.डी.जोशी, राजेंद्र शाह, कर्नल देवन्द्र, कर्नल वेटरन सुमीत सूद,कर्नल डी०आर ठाकुर,कर्नल कैलाश चन्द्र देवरानी, मेजर पी० सी० पन्त,जिलाध्यक्ष पछुवा दून जसबीर राणा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र नेगी सहित पूर्व सैनिक एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago