उत्तराखण्ड

सरोवर नगरी पुलिस एक्शन मोड पर, नैनीताल में ट्रैफिक जाम से बचाव के लिए बनाया ये नया प्लान

नैनीताल:-  सरोवर नगरी नैनीताल में सप्ताहांत और छुट्टियों के मौसम में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ने के दौरान यातायात की बिगड़ती स्थिति का स्वत: संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन को समस्या का स्थायी समाधान खोजने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा कि डीएम और एसएसपी परिवहन विभाग की सहायता से पर्यटक वाहनों को हल्द्वानी और भवाली से नैनीताल में प्रवेश करने की कालाढूंगी रोड से बाहर निकलने की अनुमति दे सकते हैं। कोर्ट ने दोनों अधिकारियों को स्टेटस रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, इसके बाद पुलिस ने प्लान तैयार किया है। मुख्य न्यायाधीश रितु बाहरी और न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ ने कहा कि लेक सिटी में विशेषकर सप्ताहांत व लंबे अवकाश पर दो हजार से अधिक छोटे मोटर वाहनों का भारी यातायात देखा जा रहा है। नैनीताल में सबसे बड़े पार्किंग क्षेत्र फ्लैट्स मैदान के एक हिस्से की पार्किंग की अधिकतम क्षमता केवल 250 वाहनों की है। कुछ को छोड़कर अधिकांश होटलों में पार्किंग की सुविधा नहीं है। इसलिए पर्यटक अपने वाहन सड़क पर पार्क कर देते हैं।

वाहनों के धुएं, जलते क्लच प्लेट, लगातार हॉर्न बजाने और वाहनों की अव्यवस्था के कारण होने वाला वायु और ध्वनि प्रदूषण नैनीताल के निवासियों और पर्यटकों के लिए भी बहुत असुविधा का कारण बनता है। कोर्ट ने डीएम और एसएसपी को व्यक्तिगत रूप से या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पेश होने का निर्देश देते हुए मामले कि अगली सुनवाई के लिए दो अप्रैल कि तिथि नियत की है।
नैनीताल में पर्यटन सीजन में लगने वाले जाम को लेकर पुलिस से ठोस व्यवस्था बनाने के निर्देश के बाद पुलिस यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है। रविवार सुबह आठ बजे से सोमवार सुबह आठ तक ट्रायल के तौर पर नैनीताल जाने वाले बाहरी राज्यों के पर्यटक वाहन और टैक्सियां काठगोदाम होते हुए जाएंगी और वापसी में कालाढूंगी होकर आएंगी। यह व्यवस्था अन्य वाहनों के लिए नहीं रहेगी।

एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि काठगोदाम से नैनीताल और कालाढूंगी से नैनीताल को जाने वाले बाहरी राज्यों के पर्यटक वाहन व स्थानीय टैक्सियों को काठगोदाम से भेजा जाएगा। ये सभी वाहन नैनीताल पहुंचकर वापसी में कालाढूंगी होते हुए वापस आएंगे। कहा कि सरकारी वाहन और राज्य के प्राइवेट वाहनों पर यह व्यवस्था लागू नहीं होगी। ये वाहन पूर्व की तरह कहीं से भी नैनीताल जा सकते हैं और किसी भी रास्ते वापस आ सकते हैं। कहा कि ट्रायल सफल रहा तो भविष्य में इस प्लान को लागू किया जाएगा।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago