उत्तराखण्ड

विद्यालयी शिक्षा मंत्री ने कहा, 50 गरीब छात्रों के रहने, खाने एवं पढ़ाई की होगी निःशुल्क व्यवस्था

पौड़ी गढ़वाल:  वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली की जन्मभूमि पीठसैंण मासौं में गरीब, बेसहारा एवं अनाथ बच्चों के लिये नेताजी सुभाष चन्द्र बोस विद्यालयी छात्रावास शीघ्र बनकर तैयार हो जायेगा। जिसमें पौड़ी जनपद के 50 बालाकों को रहने, खाने एवं पढ़ाई की निःशुल्क व्यवस्था की जायेगी। यह राज्य का इस तरह का पहला छात्रावास है जहां पर असहाय बच्चों को आसरा देने के साथ ही आस-पास के विद्यालयों में उनकी पढ़ाई की व्यवस्था भी की जायेगी।

नेताजी सुभाष चंद्र विद्यालयी छात्रावास का शिलान्यास

विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मंगलवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत थलीसैंण विकासखंड के दूरस्थ क्षेत्र पीठसैंण मासौं में नेताजी सुभाष चंद्र विद्यालयी छात्रावास का शिलान्यास किया। डॉ. रावत ने बताया कि स्वतंत्रता सेनानी एवं पेशावर कांड महानायक वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली के गांव मासौं में करीब 2 करोड़ 88 लाख की लागत से नेताजी सुभाष चंद्र विद्यालयी छात्रावास का निर्माण किया जा रहा है जिसमें क्षेत्र एवं जनपद के 50 गरीब, बेसहारा एवं अनाथ बच्चों के रहने, खाने एवं शिक्षा की निःशुल्क व्यवस्था की जायेगी, इसके साथ ही इन बच्चों को कक्षा-01 से कक्षा-08 तक निकटतम विद्यालयों में प्रवेश भी दिलाया जायेगा। छात्रावास में वार्डन के साथ ही दो अन्य शिक्षक भी तैनात किये जायेंगे जो यहां रहने वाले छात्रों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करेंगे।

नेताजी सुभाष चंद्र विद्यालयी छात्रावास का शिलान्यास करते हुए मंत्री

 

अभी तक 21 असहाय एवं निर्धन बच्चों को किया गया चिन्हित

 डॉ. रावत ने बताया कि क्षेत्र में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय स्तर के बेसहारा एवं निर्धन बच्चों के लिये आवासीय व्यवस्था उपलब्ध नहीं थी जिसको देखते हुये भारत सरकार को एक विद्यालयी छात्रावास का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसको गंभीरता से लेते हुये केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय ने छात्रावास के निर्माण हेतु 2.88 लाख की धनराशि स्वीकृत की है। विद्यालयी शिक्षा मंत्री ने बताया कि अभी तक विभाग द्वारा जनपद पौड़ी के विभिन्न क्षेत्रों से 21 असहाय एवं निर्धन बच्चों को चिन्हित कर लिया गया है जिनके रहने की व्यवस्था फिलहाल राजकीय इंटर कॉलेज श्रीनगर गढ़वाल के छात्रावास में की जा रही है, छात्रावास का निर्माण होते ही उन्हें नये छात्रावास में शिफ्ट कर लिया जायेगा।

50 छात्रों का पढ़ाई-लिखाई, ड्रेस, भोजन निशुल्क

उन्होंने बताया कि छात्रावास में रहने वाले सभी 50 छात्रों का पढ़ाई-लिखाई, ड्रेस, भोजन आदि का समस्त व्यय विभाग स्वयं वहन करेगा। इसके अलावा विद्यालयी शिक्षा मंत्री ने पीठसैंण में पेयजल योजना, वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली स्मारक की सुरक्षा दीवार, पीठसैंण-रणगांव-भैलासैंण मोटर मार्ग के पुस्ता निर्माण एवं विस्तारीकरण का शिलान्यास के साथ ही घुरी गांव के ग्रामीणों को सांस्कृतिक सामग्री का वितरण भी किया।

नेताजी सुभाष चंद्र विद्यालयी छात्रावास

इस दौरान यूसीएफ के अध्यक्ष मातवर सिंह रावत, जिला सहकारी समिति पौड़ी के अध्यक्ष नरेन्द्र रावत, मंडल अध्यक्ष भाजपा सुरेन्द्र सिंह नेगी, विधायक प्रतिनिधि मनवर सिंह, जेष्ठ प्रमुख अर्जुन सिंह, जय सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी आनंद भारद्वाज, खंड विकास अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारी सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago