उत्तराखण्ड

देहरादून में 5 लोगों के लिए रक्षक बने SDRF उत्तराखंड पुलिस के जवान, आसन नदी से किया सकुशल रेस्क्यू

सहसपुर के पास आसन नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने से कुछ लोग नदी में फंस गए। थाना सहसपुर से समय 08:40 बजे सूचना मिली कि कुछ लोग नदी के बीच फंस गए हैं।  सूचना पर पोस्ट डाकपत्थर से एसडीआरएफ की टीम, जिसमें अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर  शामिल थे, तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई। सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ नियंत्रण कक्ष में डायल 112 द्वारा भी इस घटना की जानकारी दी गई थी। स्थानीय पुलिस की टीम भी इस बचाव कार्य में SDRF के साथ शामिल हो गई। एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस ने मिलकर संयुक्त रूप से बचाव कार्य शुरू किया। टीम के प्रभारी ने बताया कि इस संयुक्त प्रयास से पांच व्यक्तियों को सुरक्षित नदी पार कराया गया।

ये पांच व्यक्ति सुजीत सिंह, मुनेश कुमार, बचन सिंह, मामचंद और अनिल कुमार थे, जो ग्राम तीपरपुर के निवासी थे। इनके साथ ही टीम ने पांच पशुओं का भी सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया।  रेस्क्यू ऑपरेशन के सफल समापन के बाद, एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीमों ने मिलकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और सुनिश्चित किया कि क्षेत्र में अब कोई और खतरा नहीं है। ग्राम तीपरपुर के लोगों ने रेस्क्यू हेतु इस संयुक्त टीम की बहादुरी और समर्पण के लिए उनका आभार जताया।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago