उत्तराखण्ड

चौखंबा पर्वत पर विदेशी महिला पर्वतारोहियों की खोज जारी: टीम को मिले टेंट और स्लीपिंग बैग

चौखंबा पर्वत पर दो विदेशी महिला पर्वतारोहियों को ढूंढने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है। सेना के हेलिकॉप्टर से आज शनिवार को एसडीआरएफ के चार जवानों को चौखंबा बेस कैंप पर उतारा गया। यहां बेस कैंप में टीम को टेंट और स्लीपिंग बैग मिला है।

ज्योर्तिमठ सेना के हेलीपैड से वायु सेना व एसडीआरएफ की संयुक्त टीम के द्वारा पहले राउंड का सर्च अभियान करने के बाद सफलता नहीं मिली। अब दूसरी बार का सर्च ऑपरेशन जारी है।उत्तराखंड के चमोली में चौखंबा-थ्री ट्रैकिंग पर गई दो विदेशी महिला पर्यटक वहां फंस गईं।

शुक्रवार को वायु सेना के दो हेलीकॉप्टरों ने क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया, लेकिन उनकी लोकेशन नहीं मिल पाई।वन विभाग ने एसडीआरएफ से हेलिकॉप्टर भेजकर सर्च अभियान चलाने के लिए मदद मांगी। जबकि जिला प्रशासन के अनुरोध पर एनडीआरएफ की टीम भी सर्च अभियान के लिए देहरादून से रवाना हुई।

6995 मीटर की ऊंचाई पर स्थित चौखंबा पर्वत-थ्री के आरोहण के लिए ब्रिटिश नागरिक फायजने मान्नेरस (27) व यूएसए नागरिक मिचेल थेरेसा देवोरोक (23) इंडियन काउंट ट्रेनिंग एसोसिएशन से अनुमति लेकर चौखंबा ट्रैकिंग पर गए थे। उनके पास 11 सितंबर से 18 अक्तूबर तक की अनुमति है।

तीन अक्तूबर शाम को चौखंबा पर चढ़ाई के दौरान उनका सामान व अन्य उपकरण बैग सहित खाई में गिर गए। जिससे वे बर्फ से ढके चौखंबा पवर्त पर फंस गए। महिला पर्यटकों ने पेजर से अपनी एंबेसी से संपर्क किया।

जिसके बाद चमोली जिला प्रशासन ने वायुसेना से सर्च अभियान चलाने का अनुरोध किया।

शुक्रवार सुबह वायुसेना के दो चेतक हेलिकॉप्टरों ने सरसावा (सहारनपुर) एयरबेस से उड़ान भरी और बदरीनाथ से लगी चौखंबा-थ्री चोटी पर सर्च अभियान चलाया। काफी खोजबीन के बाद भी लापता पर्यटकों का पता नहीं चल पाया है।

बृहस्पतिवार शाम को विदेशी पर्यटकों के चौखंबा में फंसने की सूचना मिली थी। जिस पर शुक्रवार सुबह वायुसेना से सर्च अभियान के लिए अनुरोध किया गया। वायु सेना के दो हेलिकॉप्टरों ने सर्च अभियान चलाया। लेकिन कामयाबी नहीं मिली। आज फंसे पर्यटकों को निकालने का प्रयास किया जाएगा।
संदीप तिवारी, जिलाधिकारी चमोली

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago