उत्तराखण्ड

चुनावी महामंथन में भाजपा की अगुवाई में स्टार प्रचारकों की तलाश, पीएम मोदी और सीएम योगी समेत इन नामों पर जोर

उत्तराखंड:- लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत भाजपा ने राज्य के लिए अपेक्षित स्टार प्रचारकों की सूची को लेकर केंद्रीय नेतृत्व को अनुरोध पत्र भेज दिया है। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को प्राथमिकता देने का आग्रह किया है। केंद्रीय नेतृत्व से स्टार प्रचारकों की सूची जारी होते ही रणनीति को अमल में लाया जाएगा। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत भाजपा ने राज्य के लिए अपेक्षित स्टार प्रचारकों की सूची को लेकर केंद्रीय नेतृत्व को अनुरोध पत्र भेज दिया है। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह , भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर, जनरल वीके सिंह समेत 16 नेताओं को प्राथमिकता देने का आग्रह किया गया है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बुधवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में यह जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि लोकसभा क्षेत्र स्तर पर होने वाली रैलियों, सभाओं व रोड शो से संबंधित कार्यक्रमों को भी अंतिम रूप दे दिया गया है। केंद्रीय नेतृत्व से स्टार प्रचारकों की सूची जारी होते ही इस रणनीति को अमल में लाया जाएगा। महेंद्र भट्ट ने कहा कि जहां तक चुनाव प्रचार का प्रश्न है तो यह अनेक स्तर से प्रारंभ हो चुका है। पार्टी प्रत्याशियों के नामांकन के बाद इसे तेज गति से बढ़ाया जाएगा। कांग्रेस की ओर से दो सीटों के प्रत्याशी तय करने के संबंध में हो रही देरी पर चुटकी लेते हुए भट्ट ने कहा कि यह कांग्रेस का अंदरूनी मामला है, लेकिन कांग्रेस में ‘मैं नहीं, मैं नहीं’ की लड़ाई समाप्त होगी। साथ ही जमानत जब्त होने वालों के नाम भी सामने आएंगे। आज भाजपा में शामिल होंगे कई नेता भट्ट ने एक प्रश्न पर कहा कि गुरुवार को भाजपा में बड़ी संख्या में विभिन्न दलों व संगठनों के कई नेता शामिल होंगे। इनमें कुछ पूर्व विधायकों के साथ ही पिछले विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़ चुके नेता भी शामिल हैं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago