देहरादून:- उत्तराखण्ड सचिव स्वास्थ्य डॉ आर. राजेश कुमार व नर्सिंग काउंसिल उत्तराखण्ड के कुलसचिव डॉ राम कुमार ने आज श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। स्वास्थ्य सचिव व कुलसचिव ने महाराज जी के साथ शिष्टाचार भेंट की। उत्तराखण्ड में स्वास्थ्य सुविधाओं व नर्सिंग सेवाओं को और बेहतर बनाने मेडिकल शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं को अत्याधुनिक बनाने जैसे महत्वपूर्णं बिन्दुओं पर श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज के साथ विस्तृत चर्चा हुई।
शनिवार सुबह 10 बजे उत्तराखण्ड सचिव स्वास्थ्य डॉ आर. राजेश कुमार व नर्सिंग काउंसिल उत्तराखण्ड के कुलसचिव डॉ राम कुमार श्री दरबार साहिब पहुंचे। श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार उनका स्वागत किया गया। स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के द्वारा प्रदान की जा रही गुणवत्तापरक स्वास्थ्य सेवाओं की प्रशंसा की। उन्होंने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को स्वास्थ्य सेवाओं में राज्य सरकार का मबजूत सहयोगी बताया।
डॉ राम कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में डॉक्टरों के साथ साथ नर्सिंग स्टाफ की भूमिका भी बेहद महत्वपूर्ण हैं। राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए डाक्टर की कमी को पूरा करने के साथ साथ कुशल नर्सिंग स्टाफ को तैयार करना भी बड़ा लक्ष्य है। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सचिव स्वास्थ्य व कुलसचिव को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालयए श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेजए स्कूल ऑफ नर्सिंग के कार्यों से अवगत कराया।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…