कोलकाता:- सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सेमिनार रूम से शुक्रवार सुबह एक जूनियर महिला डॉक्टर का अर्धनग्न शव बरामद हुआ। मृतक पोस्ट ग्रेजुएट की द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। प्राथमिक जांच के अनुसार दुष्कर्म के बाद हत्या का अनुमान लगाया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन ने जांच के लिए 11 सदस्यीय कमेटी गठित की है। घटना से गुस्साए जूनियर डॉक्टरों ने काम बंद करके विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। खबर मिलते ही राज्य के स्वास्थ्य सचिव नारायण स्वरूप निगम और कोलकाता के पुलिस आयुक्त विनीत गोयल स्वयं अस्पताल में पहुंचे। फारेंसिक टीम भी पहुंची। प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टरों ने घटना की न्यायिक जांच की मांग पर शव को पोस्टमार्टम कराने ले जाने से रोका। कई घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने में सफल रही।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मृतक के माता-पिता को निष्पक्ष जांच और दोषियों को सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार मृतक बृहस्पतिवार रात दो बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद उसने डिनर किया और उसके बाद थोड़ा आराम करने के लिए चौथे मंजिले पर स्थित सेमिनार हाल में गई थी। नीले रंग की चादर से ढंका उसका शव बरामद हुआ। सेमिनार हाल में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। पुलिस बृहस्पतिवार को नाइट ड्यूटी करने वाले अस्पताल के सभी कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है।
मृतक के माता-पिता और सहकर्मियों ने शरीर पर चोट के कई निशान होने का दावा किया है। हालांकि, पुलिस की ओर से आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ भी कहा जा सकेगा। भाजपा के नेता-कार्यकर्ता घटना के खिलाफ अस्पताल परिसर में धरने पर बैठ गए। उन्होंने मृतका के माता-पिता को लेकर अदालत में मुकदमा करने की बात कही है। भाजपा के आइटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने घटना को लेकर ममता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि संदेशखाली से लेकर चोपड़ा तक बंगाल में महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…