देश-विदेश

भागलपुर में सनसनीखेज वारदात: फूल तोड़ने गई नाबालिग से दुष्कर्म, रिश्ते के चाचा पर लगा आरोप, अरेस्ट

भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र स्थित गोसाईंदासपुर में 11 साल की एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घिनौनी वारदात को अंजाम देने के आरोप में बच्ची के ही 24 वर्षीय रिश्ते के चाचा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह बच्ची फूल तोड़ने के लिए घर से बाहर निकली थी। इस दौरान आरोपी चाचा ने उसे अकेला पाकर अपनी हवस का शिकार बनाया। इस घटना के बाद बच्ची जब परिजनों को आपबीती बतायी, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गयी। तत्काल परिजन नाथनगर थाने पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज करायी है।

इस मामले को लेकर नाथनगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को उसके रिश्ते के चाचा अजीत शर्मा ने ही अंजाम दिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले को महिला थाने को सुपुर्द किया गया है।

इधर पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। साथ ही, घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच तेजी से चल रही है। जल्द ही पूरे प्रकरण का खुलासा कर दिया जाएगा। इस घटना ने एक बार फिर समाज में रिश्तों की मर्यादा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago