दिल्ली:- देश की राजधानी दिल्ली से सनसनीखेज खबर सामने आई है। पीतमपुरा के कोहाट एंक्लेव इलाके में एक बुजुर्ग दंपती की गला घोटकर हत्या कर दी गई। मृतकों की शिनाख्त मोहिंदर सिंह (72) और उनकी पत्नी दिलजीत कौर (70) के रूप में हुई है।
दंपती यहां अपने एक सहायक के साथ रहते थे। मंगलवार सुबह मृतक के बेटे और भतीजे ने दोनों का शव घर के अंदर पड़ा हुआ देखा। घटना के बाद से उनका सहायक गायब है। घर का सामान बिखरा पड़ा था। आशंका है कि लूटपाट के लिए सहायक ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने मौके पर छानबीन करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक शवों को देखने से लग रहा है कि दो दिन पहले इनकी हत्या की गई है। आरोपी सहायक सोसाइटी के गेट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। वह एक बैग लेकर जाते हुए दिखाई दिया है। पुलिस सहायक की पहचान कर उसके ठिकानों पर दबिश दे रही है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…