देहरादून: धामी कैबिनेट के गुरुवार को लिए गए अहम फैसलों पर कांग्रेस बुरी तरह बरसी है । कांग्रेस के नेताओं ने इसे आचार संहिता का खुला उल्लंघन बताया।कांग्रेस ने कहा कि चंपावत उपचुनाव में स्वंय सीएम धामी शिरकत कर रहे हैं। ऐसे में मतदाताओं को प्रभावित करने वाले फैसलों पर गहरा आश्चर्य हो रहा है। कांग्रेस संगठन महामंत्री पमथुरा दत्त जोशी का कहना है कि उत्तराखंड में उपभोक्ताओं को साल में तीन रसोई गैस सिलेंडरों के देने का आज की कैबिनेट के फैसला आदर्श आचार संहिता का खुले आम धज्जियां उड़ाने है जिसके लेकर प्रदेश कांग्रेस पार्टी चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कर कार्यवाही की मांग करेगी।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि राज्य में चुनाव फरवरी में सम्पन्न हुए थे और मार्च में नई सरकार का गठन हो गया था किंतु दो महीने तक राज्य की सरकार ने राज्य के आम उपभोक्ता को महंगाई से राहत देने की कोई कार्यवाही या घोषणा नहीं की किंतु अब ऐन चुनाव के वक़्त जब आचार सहिंता लागू है बीजेपी सरकार की यह तीन मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर की घोषणा सीधे सीधे आदर्श चुनाव आचार संहिता का उलंघन है। धस्माना ने कहा कि यह इस उप चुनाव में राज्य सरकार का दूसरा मामला है जब चुनाव आचार संहिता का उलंघन किया गया है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…