उत्तराखण्ड

रूद्रपुर से आई दिल दहलाने वाली खबर, सोते हुए पति पत्नी का युवक ने किया धारधार चाकू से वार

रूद्रपुर:-  उत्तराखंड से एकबार फिर दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। जहां रूद्रपुर के ट्रांजिट कैम्प में एक युवक ने घर में घुस कर धारधार चाकू से पति-पत्नी का गला रेत कर हत्या कर दी। हल्ला सुनाई देने पर बुजुर्ग सास को भी पेट पर चाकू मार कर घायल कर दिया। फिलहाल बुजुर्ग महिला का सिविल लाइन  स्थित निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना पर उच्चधिकार्यो ने मौके पर पहुंच दिशा निर्देश दिए। पुलिस टीमें आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

शिवनगर वार्ड नंबर 7 ट्रांजिट कैम्प रुद्रपुर में संजय यादव (38) अपनी पत्नी सोनाली (34) और दो बच्चों अन्नू व जय के साथ रहते हैं। बीती रात 11 बजे करीब सो गए। बेटी अन्नू संजय और सोनाली के साथ तो बेटा जय नानी गौरी मंडल के साथ दूसरे कमरे में सोया था। रात लगभग दो बजे पड़ोस में पूर्व में किराए पर रहने वाला युवक चाकू ले घर में घुस गया।

उसने संजय का धारधार चाकू से गला रेत हत्या कर दी। संजय के चिल्लाने पर  सोनाली और बेटी अन्नू की नींद खुल गई। युवक ने सोनाली की भी गला और हाथ की नस रेत कर हत्या कर दी। साथ ही पीठ में भी वार किए। अन्नू चिल्लाते हुए बाहर भागी तो नानी गौरी मंडल की भी नींद खुली और वो कमरे में आई सास को हमलावर ने चाकू से वार कर दिया। चाकू पेट मे लगने से वह घायल हो कर गिर गई।  घर में मची चीख पुकार सुन कर पड़ोसी पहुंचे तो हमलावर चाकू लहराते हुए फरार हो गया।

सूचना पर एसएचओ सुंदरम शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।। घायल गौरी मंडल को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई है। सीओ सिटी अनुषा बडोला ने बताया कि पुलिस टीमें आरोपी के संभावित ठिकानों की जानकारी ले कर दबिश दे उसे पकड़ने के प्रयास में जुटी है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago