उत्तराखण्ड

हरिद्वार मार्ग पर दिखा हैरान कर देने वाला नज़ारा, महिला ने उड़ाई ट्रैफिक की नींद

शुक्रवार को एक महिला की हरकतों से राहगीर वाहन चालक सहम गए। हादसा होने से तो बचा, लेकिन यह पता नहीं चल पाया कि महिला नशे में है या मानसिक संतुलन खो चुकी है। हालत यह रही कि हरिद्वार देहरादून मार्ग पर वह प्रत्येक वाहन पर झपट्टे मारती रही। इस बीच कई बार हादसा होने से बचा।एक ट्रैफिक पुलिस का जवान स्कूटी लेकर पहुंचा तो उसके सामने खड़ी होकर वह सीधे स्कूटी पर सवार हो गई। पुलिस कर्मी महिला को बीच हाईवे से लेकर आगे बढ़ा तब जाकर यातायात सुचारु हो सका। देर शाम एक वीडियो सामने आई। इसमें पंतदीप पार्किंग के आसपास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक महिला सीधे हाईवे पर पहुंच गई।

डिवाइडर किनारे लोग उसे मना करते रहे बावजूद इसके वह नहीं मानी। इस बीच जितनी गाड़ियां पहुंची सभी को वह सामने खड़े होकर रोकती रही। जो नहीं रुका उस पर वह झपट्टा मारते दिखी। इस पूरी हरकत को रोड किनारे खड़े लोग कैमरे में कैद करते गए। महिला ने हाथ में पत्थर उठाकर एक ट्रैफिक पुलिस के जवान को रोक लिया। उसके रुकते ही वह सीधे स्कूटी पर सवार हो गई। मामले की नजाकत को समझते हुए ट्रैफिक पुलिस कर्मी अपनी स्कूटी पर बैठाकर आगे निकला, तब जाकर हाईवे का आवागमन सुचारु हो सका। इस पूरी हरकत के दौरान महिला को कोई नशे में बता रहा था, तो कुछ लोग उसे मानसिक रूप से असंतुलित बता रहे थे। फिलहाल पुलिस यदि उसकी जांच कराएगी तो मामला निकलकर सामने आएगा।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago