उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के एई और जेई पेपर लीक प्रकरण में भी एसआईटी ने चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है। एसआईटी ने 96 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। जिसमें 21 आरोपियों के अलावा 75 अभ्यर्थियों के नाम शामिल किए गए हैं।
बता दें कि इससे पहले पटवारी भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक प्रकरण में भी 60 आरोपियों के खिलाफ चार्ज शीट दाखिल की जा चुकी है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पेपर लीक प्रकरण में गिरफ्तार 21 आरोपियों के अलावा 75 अभ्यर्थियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर की गई है। बताया कि जांच के दौरान एसआईटी ने 20.49 लाख की रिकवरी की है। जबकि आरोपी अनुराग के बैंक खाते में जमा 13.41 लाख की रकम फ्रीज कराई गई। जेल में बंद निलंबित अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी की खरीदी गई करीब 35 लाख रुपये की ज्वेलरी भी बरामद की गई है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…