उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के एटा में वायरल बुखार से स्थिति गंभीर, मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में बुखार के पीड़ित पहुंचे

उत्तर प्रदेश:-  उत्तर प्रदेश के एटा में वायरल बुखार का प्रकोप चल रहा है। हर उम्र का व्यक्ति बुखार की चपेट में आ रहा है। क्लीनिक हो या नर्सिंग होम सहित सीएचसी हर जगह मरीजों की भरमार है। रविवार को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में छह बुखार के पीड़ित पहुंचे। उन्हें वार्ड में भर्ती कर उपचार किया गया। वहीं, बुखार से किशोर तो पेट दर्द से बालिका की मौत हो गई।

रविवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी बंद थी। ऐसे में बुखार के पीड़ित इमरजेंसी में उपचार के लिए पहुंचे। यहां तेज बुखार के चलते छह मरीजों को भर्ती किया गया। बाद में उन्हें मेडिसिन वार्ड में भर्ती किया गया। बताया गया कि वार्ड में बेड फुल थे। रविवार को छह मरीजों की छुट्टी की गई।  इसके बाद इमरजेंसी से गए मरीजों को भर्ती किया गया। यहां भर्ती 52 मरीजों में 42 मरीज बुखार के भर्ती हैं। गांव बाबसा निवासी पांच वर्षीय दृष्टि को लेकर परिजन इमरजेंसी में रविवार को दोपहर 12:30 पर पहुंचे। चिकित्सक ने बालिका को देखा और मृत बता दिया।
परिजन ने बताया कि शनिवार को उसके पेट में दर्द उठा था। गांव में दवा दिलाई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इस पर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लेकर आए थे। इसके अलावा गावं ककरावली निवासी 10 वर्षीय असद की बुखार के चलते मौत हो गई। भाई इलियास ने बताया शनिवार की शाम 4:30 बजे बुखार आया।  उसको लेकर चौथा मील के पास एक चिकित्सक के यहां गए। वहां उपचार चला, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। उन्होंने शहर में चिकित्सक को दिखाने की सलाह दी। ठंडी सड़क स्थित चिकित्सक के यहां लेकर गए। वहां से मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दे दी गई। यहां इमरजेंसी में उसको मृत बता दिया गया।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago