देहरादून: प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी शुक्रवार को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के वीर जवान सहायक सैनानी शहीद टिकम सिंह नेगी के देहरादून राजावाला स्थित उनके निजी आवास पहुंचे। शहीद टिकम सिंह नेगी की शहादत पर प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने गहन शोक व्यक्त किया और परिवार वालो को ढांढस बंधाया।
इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि शहीद के परिवार के एक सदस्य को सरकारी सेवा में नौकरी एवं विद्यालय और सड़क का नाम शहीद का नाम पर रखा जाएगा। मंत्री गणेश जोशी ने कहा सरकार इस दुख की घड़ी में शहीद के परिवार के साथ है और सरकार की ओर से शहीद परिवार की हर संभव मदद् की जाएगी। गौरतलब है कि भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के असिस्टेंट कमांडेंट टीकम सिंह नेगी एलआरपी के दौरान पूर्वी लददाख के नार्दन सब सेक्टर के जनरल एरिया चेनचेंगमो में शहीद हो गए थे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…