अभिनेता सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद का मुंबई-नागपुर हाइवे पर आज भीषण एक्सीडेंट हो गया था। जिसमें उनको चोटें आई हैं। अब उनकी हालत पर अभिनेता सोनू सूद ने जानकारी साझी की है। सोनू सूद ने पत्नी की हालत के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि “अब वह ठीक हैं। भगवान की कृपा से बच गई हैं। ओम साई राम।”
जानकारी के मुताबिक, सोनाली सूद का एक्सिडेंट सोमवार देर रात को नागपुर में हुआ था। वो अपनी बहन के बेटे और एक अन्य महिला के साथ कहीं जा रही थीं। जानकारी के मुताबिक, उनकी कार और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। हालांकि, किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं हैं। घटना एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कार के आगे का हिस्सा काफी बुरी तरह डैमेज हुआ है।
सोनाली फिलहाल नागपुर में हैं, जहां वो इस घटना से उबर रही हैं। सोनू सूद घटना की जानकारी मिलते ही सीधे नागपुर पत्नी के पास पहुंच गए हैं। जिसके बाद अब सोनू पत्नी के ही साथ हैं। सोनू सूद के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता हाल ही में आई फिल्म ‘फतेह’ में नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन भी सोनू ने ही खुद किया था। इस फिल्म की कहानी कोविड-19 महामारी के दौरान वास्तविक जीवन की साइबर क्राइम घटनाओं से प्रेरित है। फिल्म में सोनू सूद के साथ जैकलीन फर्नांडीज, नसीरुद्दीन शाह, विजय राज और दिव्येंदु भट्टाचार्य जैसे कलाकार भी नजर आए थे।
धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी पर कानून: सजा को लेकर नहीं बनी सहमति, बिल की राह…
चांदनी चौक पार्किंग घोटाला: तय शुल्क से पांच गुना वसूली पर MCD सख्त, निरीक्षण शुरू…
सार्वजनिक उद्यमों के कार्मिकों का बढ़ा महंगाई भत्ता, एक जनवरी 2025 से होगा लागू प्रदेश…
चमोली जिले के नारायणबगड़ ब्लॉक स्थित गड़सीर गांव की एक महिला की जंगल में घास…
चमोली में बादल फटा, SDRF रवाना, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट चमोली जिले…
पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद सिंह का निधन, 'यूपी टाइगर' के रूप में लोकप्रिय रहे दिग्गज…