उत्तराखण्ड

राज्य में रोपवे सेफ्टी ऑडिट के लिए तैयार होगी एसओपी

देहरादून:  झारखंड के देवघर में हुए रोपवे हादसे से सबक लेते हुए उत्तराखण्ड सरकार भी अलर्ट हो गई है। अब प्रदेश में संचालित सभी रोपवे में सुरक्षा मानकों की हर छह महीने में जांच होगी। आपको बता दें कि मुख्य सचिव डॉ0 एसएस संधू ने ब्रिडकुल के अध्यक्ष एवं प्रमुख सचिव आरके सुधांशु को रोपवे का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।

गौरतलब है कि झारखंड के देवघर में हुए रोपवे हादसे के बाद उत्तराखण्ड सरकार रोपवे की सुरक्षा को अब हर छह महीने में निरीक्षण करेगी जिसमें यह देखा जाएगा कि रोपवे में सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा है या नहीं। उत्तराखण्ड में रोपवे सेफ्टी आडिट के लिए सरकार जल्द ही नई एसओपी तैयार करेगी जिसमें रोपवे के संचालन और सुरक्षा मानकों को सख्त किया जाएगा।

मालूम हो कि वर्तमान में उत्तराखण्ड के छह स्थानों पर रोपवे हैं इसमें औली, मसूरी, चंडी देवी, मंसा देवी, नैनीताल और सहस्त्रधारा में रोपवे चल रहे हैं। इसके अलावा छह अन्य स्थानों पर रोपवे का निर्माण प्रस्तावित है। उत्तराखण्ड में रोपवे संचालन के लिए पहले से रोपवे सेफ्टी आडिट के नियम बने हैं इसमें रोपवे के लिए लाइसेंस व्यवस्था,संचालन में सुरक्षा मानक निर्धारित हैं।

देवधर रोपवे हादसे के बाद गृह मंत्रालय की ओर से भी सुरक्षा मानकों के लेकर राज्यों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं इसके तहत अब प्रदेश सरकार भी रोपवे सेफ्टी ऑडिट के लिए नई एसओपी (मानक परिचालन प्रक्रिया) तैयार करने जा रही है। जिसमें रोपवे यात्रियों की सुरक्षा के लिए नियम सख्त किए जाएंगे।

ब्रिडकुल अध्यक्ष एवं प्रमुख सचिव आरके सुधांशु का कहना है कि मुख्य सचिव की ओर से दिए निर्देशों का पालन किया जाएगा। रोपवे संचालन के पहले से एक्ट बना हुआ है, लेकिन रोपवे सेफ्टी आडिट के लिए नई एसओपी तैयार की जाएगी।
राज्य के पर्यटन और धार्मिक स्थल पर पर्यटकों व यात्रियों को आसानी से पहुंचने के लिए सरकार रोपवे निर्माण पर फोकस है इसके लिए सरकार की ओर से कई स्थानों को रोपवे से जोड़ने की योजना है। जिसमें देहरादून से मसूरी, ऋषिकेश-नीलकंठ, केदारनाथ, खरशाली से यमुनोत्री शामिल हैं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago