उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार को सपा सांसद डिंपल यादव पहुंची। उन्होंने कहा कि तिरुपति में प्रसादम के लिए घी आयात किया जा रहा था। मथुरा में भी मावा सही न दिए जाने की सूचना मिल रही है। ये गलत बात है, इसकी जांच होनी चाहिए। डिंपल यादव सपा द्वारा संविधान बचाओ साइकिल यात्रा निकाली जा रही थी। रविवार को यात्रा का समापन कार्यक्रम था। इस मौके पर वह करहल पहुंचीं थीं। उन्होंने कहा कि सपा संविधान संरक्षण की लड़ाई लड़ती आई हैं। आगे भी लड़ती रहेंगी। बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश में बड़े निवेश का दावा करती है। अगर, निवेश होता तो लोगों को रोजगार मिलता।
उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार और बेरोजगार चरम पर होने की उन्होंने बात कही। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ के बयानों को लेकर उन्होंने कि जनता जान चुकी है कि उनकी भाषा शैली कैसी है और किस तरह के विवादित बयान वे देते हैं। मैनपुरी में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के आगमन को लेकर डिंपल ने कहा कि देश एक है, सभी गुजरातियों का स्वागत है। भाजपा द्वारा कृष्ण जन्मभूमि का मुद्दा उठाए जाने के मामले में बोलते हुए सांसद ने भाजपा को सांप्रदायिक बताया। वहीं सपा को सामुदायिक और हर वर्ग के हित के लिए काम करने वाली पार्टी बताया।
एक देश एक चुनाव के मुद्दे पर डिंपल ने भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि भाजपा को जिसमें फायदा दिखता है, वही करती है। अगर एक देश एक चुनाव लागू किया जा रहा है तो हरियाणा का चुनाव पहले क्यों कराया जा रहा है। उपचुनाव की अब तक तारीखें भी नहीं दी गई हैं। उन्होंने भाजपा की कथनी और करनी में अंतर होने की बात ही। इस दौरान पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव मौजूद रहे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…