उत्तर प्रदेश

हाथरस में शोक की लहर, संत की आकस्मिक मौत से क्षेत्र में गहरा दुख

हाथरस शहर की साकेत कॉलोनी स्थित राधाकृष्ण मंदिर में आए वाराणसी के मठ के संत की बंदर की घुड़की के चलते सीढ़ियों से पैर फिसलने से मौत हो गई। क्षेत्रीय लोग संत को जल समाधि देने के लिए शव को काशी ले गए। घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।  साकेत कॉलोनी स्थित राधाकृष्ण मंदिर में वाराणसी मठ के संत दंडी स्वामी अरुण आश्रम जी महाराज पिछले दिनों घूमने आए थे। वह मंदिर परिसर स्थित छत के कमरे में रह रहे थे।

रोजाना की भांति अरुण आश्रम जी महाराज सुबह पांच बजे स्नान के लिए नीचे मंदिर परिसर में आए। स्नान व पूजा करके वह सीढि़यों से अपने कमरे में जा रहे थे। सुबह करीब 6.45 बजे सीढि़यों पर चढ़ते समय एकाएक बंदरों की टोली आ गई और बंदरों ने घुड़की देना शुरू कर दिया। बंदर की घुड़की से डरकर स्वामी अरुण का पैर फिसल गया और वह सीढि़यों से गिर गए।

जैसे ही वह सीढि़यों से गिरे तो आनन-फानन क्षेत्रीय लोग व मंदिर संचालक उन्हें उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सिर में चोट लगने की वजह से उनकी मौत हुई। मंदिर संचालक पं. नागेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि स्वामी अरुण आश्रम जी महाराज मूल रूप से औरैया के दिबियापुर के निवासी थे। वह वाराणसी के मठ के संत थे। अक्सर मंदिर पर घूमने आते थे। यहां आने के बाद फिर बिहारी जी के दर्शन के लिए जाते थे।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago