उत्तर प्रदेश;- अमेठी जिले के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राजनैतिक पारा गरम कर दिया। सड़क किनारे ठेले पर नारियल पानी पीते हुए फेसबुक एकाउंट पर लिखा है कि छोटे दुकानदारों और कारोबारियों को बढ़ावा देकर ही ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी का सपना पूरा होगा। वहीं भाजपा को घेरते हुए लिखा है कि निवेशकों से भाजपाई एजेंट एडवांस में कमीशन मांग रहे हैं। अधिकारी बदलने के बाद टेंडर भी रद्द किए जा रहे हैं। सपा के बागी विधायक का नाम लिए बिना तंज कसने से भी नहीं चूके। इसी के साथ फल की दुकान पर खरबूजे के वजन का अंदाजा लगाने का उनका वीडियो भी सामने आया है।
एक अन्य वीडियो में वह नारियल पानी पीते भी दिख रहे हैं। अखिलेश यादव ने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि अमेठी में भाजपा गुमशुदा हो गई है। सपा के बागी विधायक राकेश प्रताप सिंह व महराजी प्रजापति के बारे में लिखा है कि अमेठी के जिन लोगों ने पाला बदला है वह तीन वजहों से फिर कभी जीत नहीं पाएंगे। एक है एहसान फरामोशी, दूसरी है दगाबाजी, तीसरी वजह है कि वो उस दल में गए हैं, जो खुद के लोगों का सगा नहीं है। दलबदलुओं का क्या होगा। ऐसे लोगों ने अपनी राजनीतिक संभावनाओं पर खुद ही फुल स्टाप लगा दिया है। भाजपा चित्रजीवी है। बात यह नहीं होनी चाहिए कि फिर कभी हमला हुआ तो मुंहतोड़ जवाब देंगे, बल्कि जनता को यह भरोसा मिलना चाहिए कि फिर कभी हमला नहीं होगा।
सपा के बागी विधायक राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि जहां राम व राष्ट्र का मामला आएगा वह वह हमेशा बागी रहेंगे। रामचरित मानस फड़वाने व जलवानों के लिए हमेशा बागी रहेंगे। भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाने वालों के लिए हमेशा बागी रहेंगे। 11 थानों में झगड़ा हो और उसका राष्ट्रीय अध्यक्ष फोन नहीं कर पाए अपने ही दायित्वों के निर्वहन के विषय में आदमी को सोचना चाहिए।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…