उत्तराखण्ड

खिलाड़ियों के लिए विशेष तैयारी: पुर्तगाल से नाव, अमेरिका और हंगरी से पतवार और चप्पू मंगाए गए

38वें राष्ट्रीय खेलों में दुनियाभर से चुन-चुनकर उपकरण मंगाए गए हैं। रोइंग के लिए नाव पुर्तगाल से आई हैं तो उनकी पतवार और चप्पू अमेरिका व हंगरी से मंगाए गए हैं। इसी तरह 16 खेलों के उपकरण अमेरिका व यूरोपीय देशों से खरीदे गए, जिनके जरिये राष्ट्रीय खेलों के बाद भी हमारे खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं और माहौल मिलता रहेगा।खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि जिस भी खेल में जिस देश का उपकरण बेस्ट है, उसे राष्ट्रीय खेलों के लिए मंगाया गया है। कुछ जगहों पर ये उपकरण और उनसे संबंधित मशीनरी सॉफ्टवेयरइंस्टॉल करने का काम अंतिम चरण में है। हमारे यहां जिन खेलों को कराने की सुविधा नहीं थी, उन खेल विधाओं के लिए भी विश्वस्तर के खेल मैदान व साइकिलिंग वैलोड्रम जैसी सुविधाएं

विकसित की गई हैं।

खेल उपकरण मंगाने का फैसला संबंधित खेल विशेषज्ञों की मदद से किया गया। इन उपकरणों को उपयोग ओलंपिक स्तर के खेलों में होता है। ये उपकरण फ्रांस, स्वीडन, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, स्पेन, जापान, अमेरिका, नीदरलैंड, स्वीटजरलैंड, इंग्लैंड, पुर्तगाल, स्लोवाकिया आदि से मंगाए गए हैं ।
खेल और मंगाए गए उपकरण
जिम्नास्टिक – फ्रांस से जिमनोवा
भारोत्तोलन – स्वीडन से एलिको
लॉन बाउल – यूके से ड्रेक्स प्राइड और ऑस्ट्रेलिया से हेन्सिलाइट
वॉलीबाल – जर्मनी से गेरलफ्लोर टेराफ्लेक्स सरफेस
फेंसिंग – इटली से फेवेरा, यूएसए से एब्सोल्यूट एएफ, स्पेन से फेंसिंग वीडियो रेफरल सिस्टम
वुशु – जापान से ताइशान
कुश्ती – संयुक्त राज्य अमेरिका से सुप्ले, संयुक्त राज्य अमेरिका से डोलमुर (कुश्ती मैट)
बैडमिंटन – जापान से योनेक्स
मॉडर्न पेंटाथलॉन – यूएसए से एब्सोल्यूट एएफ
तीरंदाजी – नीदरलैंड से टारगेट फेसेस
एथलेटिक्स – स्वीडन से भाले
साइकिलिंग साइकिल – स्विट्जरलैंड से स्कॉट, ताइवान से मेरिडा, यूके से डोलन, इटली और फ्रेंच से साइक्लिंग टायर, जापान से साइकिलिंग सहायक उपकरण (शिमैनो)
जूडो – जापान से मैट (टाटामिक्स)
एक्वेटिक्स – जापान से इलेक्ट्रॉनिक टचपैड , स्वीडन से एंटी-वेव लेन और वाटर पोलो गोल पोस्ट
रोइंग – पुर्तगाल से नाव, संयुक्त राज्य अमेरिका से चप्पू , संयुक्त राज्य अमेरिका से एर्गोमीटर, तुर्की से रेस्क्यू बोट्स
कयाकिंग और कैनोइंग – हंगरी से चप्पू और पतवार, स्लोवाकिया से स्लैलम नाव, तुर्की से रेस्क्यू बोट्स, इंग्लैंड से कैटामारन

हमने क्वालिटी के मामले में कोई समझौता नहीं किया। आने वाले समय में अगर हमारा कोई खिलाड़ी ओलंपिक जैसी प्रतियोगिता के लिए योग्य साबित होता है तो उसके अभ्यास की सुविधा
हमारे पास उपलब्ध होगी। लॉजिस्टिक की समस्याओं के चलते कुछ उपकरण मंगाने में समय ज्यादा लगा, लेकिन खुशी की बात है कि अब हमारे खेल मैदान पूरी तरह तैयार हैं।
– रेखा आर्या, खेल मंत्री

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago