देहरादून: देहरादून में देर रात एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन की एसयूवी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार सामने गुरुद्वारे की दीवार में और एसयूवी दूसरी दीवार में घुस गई। एसयूवी में पूर्व विधायक का परिवार भी बैठा हुआ था। इस दौरान उनकी युवकों से बहस भी हुई। हालांकि, टक्कर ज्यादा घातक नहीं थी। हादसे में कार सवार दो युवकों को हल्की चोट आई है।
इंस्पेक्टर डालनवाला एनके भट्ट ने बताया कि कार सवार युवक शराब के नशे में थे। अल्कोमीटर टेस्ट में दोनों के नशे में होने की पुष्टि हुई है। दोनों को अस्पताल में मेडिकल के लिए ले जाया गया। पूर्व विधायक की एसयूवी को उनका ड्राइवर चला रहा था। हादसे के बाद चैंपियन भी मौके पर पहुंच गए थे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…