उत्तराखण्ड

जसपुर में तेज रफ्तार कार पलटी, तीन युवकों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

उधम सिंह नगर :- उधम सिंह नगर जिले के जसपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बीती देर रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जसपुर बीएसबी इंटर कॉलेज के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी गई। हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए,घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है, वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उत्तराखंड में सड़क हादसों का ग्राफ दिनों दिन बढ़ रहा है, आए दिन लोग सड़क हादसों में जान गंवा रहे हैं। वहीं रुद्रपुर के जसपुर कोतवाली क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर पलटी गई, हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर जसपुर कोतवाल जगदीश ढकरियाल पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके बाद घायलों को एंबुलेंस की मदद से हॉस्पिटल में भर्ती किया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। मृतक शाहरुख, आमिर और खालिद तीनों चांद मस्जिद रहमत नगर जसपुर के निवासी थे, वहीं हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया. जिसके बाद पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गई है।

बता दें कि राजधानी देहरादून में बीते 11 नवंबर को इनोवा हादसे में 3 युवक और 3 युवतियों की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि, एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादसे में सभी की उम्र 19 से 24 साल के बीच थी। वहीं जसपुर हादसे ने एक बार फिर देहरादून सड़क हादसे की याद ताजा कर दी है, क्योंकि जसपुर कार हादसे में भी सभी युवक काफी कम उम्र के बताए जा रहे हैं।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago