देहरादून:- उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में लापरवाही बरतने पर मुख्य शिक्षा अधिकारी से अनुमोदन के बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने पं. गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज में तैनात हिंदी प्रवक्ता को निलंबित कर दिया। बीईओ ने कहा लापरवाही किया जाएगा। परिषदीय परीक्षा 2023 के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी यूएसनगर ने पं. गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज में तैनात हिंदी के प्रवक्ता प्रमोद कुमार की ड्यूटी कस्टोडियन के रूप में जीआईसी जोशी मझरा में लगाई थी। आरोप है कि हिंदी प्रवक्ता ने आदेशों का उल्लघंन कर कस्टोडियन के रूप में कार्यभार ग्रहण नहीं किया। बीईओ आरएस नेगी ने इसे कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन मानते हुए हिंदी प्रवक्ता के निलंबन को सीईओ से अनुमोदन मांगा। सीईओ का अनुमोदन मिलने के बाद बीईओ ने हिंदी प्रवक्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। उन्होंने कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…