उत्तराखण्ड

मसूरी एक्सप्रेस चलाने के लिए सांसद अनिल बलूनी से की प्रवक्ता विपिन कैंथोला ने वार्ता

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला ने भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख और उत्तराखंड के राजयसभा सांसद अनिल बलूनी से कोटद्वार से दिल्ली चलने वाली मसूरी एक्सप्रेस को पूर्व की भांति चलाने अथवा रात्रि में नई ट्रेन संचालन करने के विषय मे अवगत कराया और पत्र देकर उक्त ट्रेन को पुनः संचालित कराने या नई ट्रेन को संचालित कराने को लेकर वार्ता की उन्होंने कहा कि कोटद्वार से दिल्ली को कई वर्षों से मसूरी एक्सप्रेस का संचालन होता था, जिसके चार डिब्बे देहरादून से आने वाली मसूरी एक्सप्रेस से नजीबाबाद जंक्शन में जोड़े जाते थे, लेकिन पिछले लगभग 2 वर्षो से इन डिब्बों का संचालन बन्द कर दिया गया है, जिस कारण कोटद्वार ही नही आपितु इससे लगे पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों को भी भारी दिक़्क़तों का सामना करना पड़ रहा है, उन्होंने पत्र में अवगत कराया कि कोटद्वार भारत के नामदेव सम्राट भरत की जन्मस्थली है, महर्षि कण्व की तपस्थली है, और गढ़वाल का प्रवेश द्वार है, साथ ही बाबा सिद्ध बली की पावन नगरी है, यह शहर पर्यटन की और से कार्बेट नेशनल पार्क व एक और राजाजी नेशनल पार्क से घिरा हुआ शहर है, साथ ही महोदय यहाँ से मात्र 40 किलोमीटर दूर पर्यटन नगरी लैंसडाउन जो कि गढ़वाल रायफल का सेंटर भी है,जहां से सारे देशभर में गढ़वाल रायफल के सैनिक देश की सीमाओं में देश की रक्षा के लिए जाते है, साथ ही कोटद्वार की लगभग 70% आबादी सैनिक बहुल परिवारों की है, और सभी सैनिक नजीबाबाद से दिल्ली इसी एकमात्र रेलवे स्टेशन से जाते है, लेकिन इतनी महत्वपूर्ण व ऐतिहासिक शहर होने के बावजूद भी यहाँ से रात को एकमात्र संचालित होने वाली रेल सेवा मसूरी एक्सप्रेस को बंद कर दिया गया है, महोदय आप उत्तराखंड ही नही बल्कि कोटद्वार की परिस्थितियों से भली भाँति परिचित है, आपने उत्तराखंड में कई रेल सेवाओं का संचालन करवाया है व साथ ही कई जन आकांक्षी कार्यों को किया है व केंद्र व उत्तराखंड सरकार से जनता के हितार्थ कार्यो को करवाया है, जिस कारण आपसे कोटद्वार कण्व नगरी की जनता यह आशा करती है कि आप पुनः इस रेल सेवा को कोटद्वार बाया नजीबाबाद, मसूरी एक्सप्रेस को संचालित करवाने का महत्वपूर्ण कार्य करेंगे या नई ट्रेन कोटद्वार से संचालित हो जिससे, गढ़वाल के प्रवेश द्वार से लोगों को रेल सेवा से जोड़ा जा सके व यहाँ से देशभर की छावनियों में जाने वाले सैनिकों, व पर्यटकों को सरल व सहज यातयात की सुविधा मिल सके। आपके इस ऐतिहासिक कार्य के लिए कोटद्वार की जनता हमेशा ऋणी रहेगी ।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago