उत्तराखण्ड

खेल मंत्री रेखा आर्या ने खेल विभाग के अधिकारियों के साथ आगामी 38 वें राष्ट्रीय खेलो की तैयारियों के संबंध में ली बैठक

देहरादून: उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार को अपने कैंप कार्यालय में खेल विभाग के अधिकारियों के साथ आगामी 38 वें राष्ट्रीय खेलो की तैयारियों के संबंध में बैठक ली। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को राष्ट्रीय खेलो की सभी तैयारियां तय समय पर पूर्ण करने के दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसी वर्ष अक्टूबर-नवम्बर माह में राज्य में राष्ट्रीय खेल प्रस्तावित हैं ,जिसके लिए युद्धस्तर पर तैयारी की जा रहीं है। साथ ही बैठक में कोचों को ट्रेनिंग की आवश्यकता,उन्हें स्पोर्ट्स ट्रेनिंग की आवश्यकता,ओपन हाउस डिस्कशन सहित कुल पांच जिम्मेदारी दी गई है, जिसे हमने पांच का पंच के रूप में जिम्मेदारी देने का काम कर रहे हैं। ऐसे हमारे सभी 500 कोचेस हर प्रकार से सशक्त हो जाए, ताकि वह आने वाले खिलाड़ियो को भी सशक्त कर सकें।

वहीं जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय खेलो में हम अच्छा पर्दशन कर सके इसके लिए सभी कोचों को तैयार करने के लिए जल्द ही कॉन्क्लेव का आयोजन मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में किया जाएगा ,जिसकी संभावित तिथि 21 या 22 फरवरी होगी।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलो का आयोजन प्रदेश के लिए गौरव की बात है।ऐसे में सभी खिलाड़ी अधिक से अधिक मेडल लेकर आएं इसके लिए अधिकारियों को कोचों को तैयार करने के लिए कहा गया है। साथ ही सभी की जिम्मेदारी तय की गई है। इसके लिए अभी से अधिकारियों को आयोजन से सम्बंधित तैयारियां जल्द से जल्द पूरा करने के लिए कहा है। इस अवसर पर बैठक में विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा ,निदेशक जितेंद्र सोनकर ,जॉइंट डायरेक्टर अजय अग्रवाल  उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago