उत्तराखण्ड

एसएसपी देहरादून ने राजपत्रित अधिकारियों के साथ गोष्ठी में कार्य समीक्षा की, नए दिशा निर्देश जारी किए

देहरादून:-  एसएसपी देहरादून द्वारा जनपद में नियुक्त समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ कि गोष्ठी

गोष्ठी के दौरान राजपत्रित अधिकारियों के कार्यो की करी समीक्षा

ईनामी/ वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान की समीक्षा कर प्रभावी कार्यवाही के दिए निर्देश

विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों की समीक्षा कर लंबित प्रार्थना पत्रों के लंबित रहने के कारणों की ली जानकारी, जल्द निस्तारण के दिये निर्देश

लंबित प्रारंभिक जांचों/विभागीय कार्यवाहियों की अद्यतन स्थिति की करी समीक्षा, जाँचो को अनावश्यक लंबित न रखने के दिये निर्देश

राजपत्रित अधिकारियों द्वारा की जा रही विवेचनाओं की समीक्षा के दौरान लंबित विवेचनाओं के लंबित रहने के कारणों की ली जानकारी

कानून व्यवस्था के दृष्टिगत संवेदनशील प्रकरणों पर की चर्चा

आज दिनांक 08 सितंबर 2024 को एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस कार्यालय सभागार में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी। गोष्ठी के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारियों के कार्यो की समीक्षा कर निम्न दिशा निर्देश दिए गए।

1- लंबित प्रारंभिक जांचों/ विभागीय कार्रवाहीयों की समीक्षा के दौरान उपस्थित अधिकारियों से उनकी अद्यावधिक स्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए जांचों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखने के निर्देश दिए गए।

2- विभिन्न माध्यमो से प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों की समीक्षा के दौरान उपस्थित अधिकारियों को समय समय पर थाना स्तर पर लंबित प्रार्थना पत्रों की समीक्षा कर उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, साथ ही प्रार्थना पत्रों को बिना किसी ठोस कारण के अनावश्यक रूप से लंबित रखने वालो के विरुद्ध रिपोर्ट भेजने हेतु निर्देशित किया गया।

3- राजपत्रित अधिकारियों द्वारा की जा रही विवेचनाओं की समीक्षा के दौरान लंबित विवेचनाओं के लंबित रहने के कारणों की जानकारी ली गयी, साथ ही विवेचनाओं को अनावश्यक रूप से लंबित ने रखते हुए उनके विधिसम्मत निस्तारण के निर्देश दिए गए।

4- जनपद में कानून व्यवस्था के दृष्टिगत संवेदनशील प्रकरणों पर चर्चा करते हुए उपस्थित अधिकारियों को ऐसे सभी मामलों में त्वरित कार्यवाही करने तथा ऐसे प्रकरणों में शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गये।

5- वांछित/ ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु संपूर्ण प्रदेश में चलाये जा रहे अभियान के तहत जनपद पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही की समीक्षा करते हुए उपस्थित अधिकारियों को अपने-अपने सर्किल में टीमें गठित कर अभियुक्तों की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गये।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago