उत्तराखण्ड

प्रदेश भाजपा ने पार्टी घोषणा पत्र मोदी की गारंटी, विकसित भारत 2047 को सक्षम, समर्थ और समृद्ध राष्ट्र का बताया आधार

देहरादून:- प्रदेश भाजपा ने पार्टी घोषणा पत्र मोदी की गारंटी, विकसित भारत 2047 को सक्षम, समर्थ और समृद्ध राष्ट्र का आधार बताया है । घोषणा पत्र मे यूसीसी, नकल कानून और लखपति दीदी योजना को तरजीह देना राज्य के लिए गौरव का विषय और धामी सरकार की नीतियों को प्रमुखता से उल्लेखित करने को प्रसंसनीय कदम बताया। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इस पत्र में यूसीसी, नकल कानून और लखपति दीदी की सहभागिता को उत्तराखंड के लिए गौरवमयी बताया है । उन्होंने कहा कि विकसित भारत बनने की मोदी गारंटी वाले इस घोषणा पत्र में महिलाओं, युवाओं, गरीबों और किसानों पर विशेष ध्यान दिया गया है।

देवभूमिवासी होने के नाते बड़े सौभाग्य की बात है कि इस पत्र में समान नागरिक संहिता, नकल कानून और लखपति दीदी योजना को शामिल किया गया है । जिसको लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के इस ऐतिहासिक और साहसिक कदम की देश दुनिया में तारीफ हो रही है और कई राज्य इसे अपना रहे हैं। उन्होंने देवभूमि से शुरू सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की मुहिम को घोषणा पत्र में शामिल करने के लिए पीएम मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,राजनाथ सिंह एवं शीर्ष पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

इसके अतिरिक्त उन्होंने गरीबों के लिए फ्री राशन जारी रखने, 70 वर्ष की आयु से ऊपर के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के दायरे में लाने, 3 करोड़ आवास देने, मुद्रा लोन के तहत सीमा 10 लाख से 20 लाख करना, पीएम किसान निधि को जारी रखना, फसलों की एमएसपी में बढ़ोत्तरी, मॉस में बढ़ोतरी, वन नेशन वन इलेक्शन, बुलेट ट्रेन का विस्तार पूरब पश्चिम तक किया जाना, स्व निधि योजना का विस्तार ग्रामीण क्षेत्रों में करना, पाइप से सस्ती रसोई गैस घर-घर पहुंचाने के लिए तेजी लाना जैसे अनेकों संकल्पों को लोगों की जिंदगी में बड़ा बदलाव लाने वाला बताया है ।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago