उत्तराखण्ड

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया समन्वयक का दावा, उत्तराखंड में चुनाव परिणाम होंगे अप्रत्याशित, 4 जून को मिलेगी पुष्टि

देहरादून:-  उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि ने आज दावा किया कि प्रदेश की जनता बदलाव का मन बना चुकी है और इस बार लोकसभा चुनाव के नतीजे चौंकाने वाले होंगे। उन्होंने दावा किया कि इस बार उत्तराखंड में 2009 के इतिहास की पुनरावृत्ति होने जा रही है और चार जून को इस बात की पुष्टि हो जायेगी।

महर्षि ने कहा कि जोशीमठ आपदा में अपने आशियाने गंवाने वाले लोगों से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को आंसू बहाने पड़े तो साफ हो जाता है कि काठ की हांडी के दिन अब लद गए हैं। महर्षि ने कहा कि जोशीमठ में भू धंसाव से पीड़ित लोग जब राहत की गुहार लगा रहे थे तो तब उन्हें नक्सली बताया जा रहा था, आज उनके सामने कातर स्वर में अपने प्रत्याशी के लिए वोट नहीं मांगने पड़ते। वक्त पर अगर लोगों की बात सुन ली होती, जब लोग संकट में थे, तब उनके आंसू पोंछ लिए होते तो आज उन्हें आंसू नहीं बढ़ाने पड़ते।

राजीव महर्षि ने कहा कि जोशीमठ से लेकर हरिद्वार और अस्कोट से आराकोट तक सर्वत्र लोग कांग्रेस को आशीर्वाद दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरे गढ़वाल संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस के पक्ष में अभूतपूर्व लहर है। उन्होंने दोहराया कि भाजपा बुरी तरह से सहमी हुई है और हवा के रुख को देखते हुए भाजपा को प्रधानमंत्री से लेकर रक्षा मंत्री, गृह मंत्री तक को प्रचार के लिए उतारना पड़ा है, उससे भाजपा की चिंता स्पष्ट झलकती है। इसी से समझा जा सकता है कि चुनाव का नतीजा क्या आने वाला है।इसी तरह अल्मोड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा ने पूरे माहौल को पलट दिया है, नैनीताल में भाजपा प्रत्याशी ने अपनी निश्चित हार देख कर लोगों से अपील की है कि उनकी गलतियों की सजा मोदी को न दें, इससे सिद्ध हो गया है कि वहां कांग्रेस इतिहास रचने जा रही है।

महर्षि ने कहा कि हरिद्वार में कांग्रेस की स्थिति बेहद मजबूत है। इसी तरह टिहरी में कांग्रेस के अनुभवी नेता जोत सिंह गुनसोला पर लोगों ने भरोसा जताया है और गढ़वाल में कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने पूरे चुनाव अभियान को जिस तरह से अपने पक्ष में किया है उससे राजनीति के तमाम पंडित आश्चर्यचकित हैं। महर्षि ने कहा कि कल 19 अप्रैल को प्रदेश की जनता भाजपा को उसकी जगह दिखा कर पांचों सीटों पर कांग्रेस को आशीर्वाद देगी और 2004 के साइनिंग इंडिया के नारे के हस्र की तरह चार सौ पार के नारे को चार सौ पर हार में बदल देगी। उन्होंने प्रदेश की जनता से आग्रह किया है कि वे बढ़ चढ़ कर लोकतंत्र के इस उत्सव में भाग लेकर देश की दशा और दिशा बदलने के भागीदार बनें।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago