उत्तराखण्ड

प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी ने कोविड एडवाइजरी पर दिया बयान

उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी एवं वरिष्ठ मीडिया पैनलिस्ट राजीव महर्षि ने कोविड एडवाइजरी पर एक बयान जारी करते हुए आरोप लगाया है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से घबराई केंद्र सरकार द्वारा चीन की कोरोना की खबर पर जबरन कोरोना एडवाइजरी जारी कर एक बार फिर से जनता में अफरा-तफरी और जनता के धन की लूट तथा गरीब व नौजवानों को बेरोजगार करने का षड़यंत्र किया जा रहा है।

राजीव महर्षि ने ये भी कहा कि यह तीसरा मौका है जब भाजपा सरकार ने राज्यों के चुनाव समाप्त होते ही कोरोना का रोना रोना शुरू किया है। इस बार कोरोना के नाम पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की कन्याकुमारी से कश्मीर तक चल रही भारत जोड़ो यात्रा को निशाना बनाकर यात्रा को जबरन रोकने का षड़यंत्र रचा जा रहा है।

राजीव महर्षि ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहे देशभर में जनता के अपार समर्थन से घबराई मोदी सरकार द्वारा आनन-फानन में एडवाइजरी जारी कर जनता को गुमराह करने के लिए चीन के फर्जी वीडियो दिखा कर देश की जनता को डराया जा रहा है तथा एक सोची-समझी साजिश के तहत कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago