उत्तराखण्ड

प्रदेश मीडिया प्रभारी ने कहा कांग्रेस के कार्यकर्ता भी खुद है भ्रमित, अलग अलग स्थानों में चल रहे रोड शो

देहरादून:  भाजपा ने कांग्रेस के नेताओं द्वारा जगह-जगह निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा को बिना पायलट का जहाज करार देते हुए कहा कि उतराखंड मे यह कांग्रेस के क्षत्रपों द्वारा शक्ति प्रदर्शन का नमूना भर है और इससे यात्रा के उद्देश्य पर भी सवालिया निशान खड़े हो गए है।

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि आज कांग्रेस कार्यकर्ता भी खुद भ्रमित है कि अलग अलग स्थानों मे चल रहे शो किसके हैं और किस उद्देश्य से चल रहे है। देहरादून मे पार्टी नेता प्रीतम सिंह पार्टी ने अपना दमखम दिखाने की कोशिश कर रहे है तो वहीं हरिद्वार मे हरदा अपना शो का प्रदर्शन कर रहे है। टुकड़ो मे चल रहे शो किसी जनहित के मुद्दों को लेकर नहीं, बल्कि खुद के वजूद को दिखाने और प्रतिस्पर्धा का खेल है।

कांग्रेस

इसके जरिये सभी नेता अपने आलाकमान का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश मे जुटे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर भी खींचतान चल रही है। नेताओं के कार्यक्रमों की प्रदेश अध्यक्ष को जानकारी नहीं है तो कहीं उनको बुलाया ही नहीं जा रहा है। अलग अलग दुकाने सजाकर कांग्रेस नेता भ्रम जाल फैलाने की जुगत में है, लेकिन किसी भी दुकान मे सौदा नहीं है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान

उन्होंने कहा की कांग्रेस जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका के साथ भी न्याय नहीं कर रही है। पार्टी के भीतर चल रही लडाई के चलते वह जनता के मुद्दों से भटक गयी है। पहले भी सरकार कोरोना से लड़ती रही और कांग्रेस धरना प्रदर्शन कर जनता से लड़ती रही। धामी सरकार राज्य को 2025 तक देश के श्रेष्ठ राज्यों मे शुमार करने की कोशिश मे जुटी है और विपक्ष को भी इसमें बेहतर सुझाव देकर विकास मे सहयोग करने की जरूरत है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago