देहरादून:- भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत के भाजपा में शामिल होने की संभावना से इन्कार करते हुए कहा, हरक सिंह रावत की भाजपा की ज्वाइनिंग का सवाल ही नहीं है।
कहा, हरक सिंह का निष्कासन केंद्रीय नेतृत्व ने किया है। उनकी ज्वाइनिंग के बारे में निर्णय केंद्र ही लेगा।भट्ट प्रदेश पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से हरक सिंह रावत के भाजपा में शामिल होने की संभावना से जुड़ी चर्चाएं गरमा रही हैं। सोशल मीडिया पर भी ऐसी खबरें खूब वायरल हो रही हैं। हरक सिंह रावत और उनकी पुत्र वधू अनुकृति गुसाईं ईडी की जांच का सामना कर रहे हैं।
अनुकृति लैंसडौन विस सीट से 2022 में विस चुनाव लड़ी थी। वह अब कांग्रेस से इस्तीफा दे चुकी हैं। उनके इस्तीफा के बाद सियासी हलकों में इन चर्चाओं ने खासा जोर पकड़ा था कि वह भाजपा में शामिल हो जाएंगी। उनके साथ हरक सिंह की भी भाजपा में ज्वाइनिंग की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन भाजपा अध्यक्ष ने इन्कार कर इन अटकलों पर विराम लगाने की कोशिश की है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…