उत्तराखंड में संगठन को मजबूत करने की तैयारी में जुटी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने सुबह पार्टी छोड़ने की घोषणा की और दोपहर में दिल्ली में आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। चम्पावत उपचुनाव के मौके पर इस टूट का असर पार्टी कार्यकर्त्ताओं के मनोबल पर असर डालने वाला साबित हो सकता है।
प्रदेश में विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस ने संगठन नए सिरे से खड़ा करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और उपनेता प्रतिपक्ष के पदों पर तमाम कयासों को दरकिनार कर नए चेहरों को मौका दिया।
इस परिवर्तन में क्षेत्रीय संतुलन की अनदेखी, विशेष रूप से गढ़वाल क्षेत्र के प्रतिनिधित्व की अनदेखी को लेकर पार्टी के निर्णय पर सवाल भी उठे। यद्यपि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा असंतोष को साधने और संगठन को मजबूत करने के लिए इन दिनों गढ़वाल के दौरे पर हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…