उत्तराखंड के देहरादून स्थित शोरूम लूट कांड मामले में एसटीएफ और वैशाली पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस और एसटीएफ ने फरार चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उत्तराखंड के देहरादून से हुए रिलायंस शोरूम में 20 करोड़ रुपये की गोल्ड लूट कांड में फरार चल रहे एक आरोपी को एसटीएफ और वैशाली पुलिस ने पकड़ा है। अपराधी हाजीपुर में अन्य साथियों के साथ बैंक लूट की साजिश रच रहे थे। तभी बिहार एसटीएफ टीम द्वारा वैशाली पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी और कार्रवाई के दौरान चार अपराधी गिरफ्तार किए गए।
बता दें कि 20 करोड़ रुपये के सोना लूट कांड मामले में फरार चल रहे अपराधी अविनाश कुमार उर्फ बॉस को पकड़ने के लिए देहरादून पुलिस द्वारा एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। वह लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसे वैशाली पुलिस और एसटीएफ ने गिरफ्तार कर राहत की सांस ली। साथ पकड़े गए अन्य अपराधी धर्मेंद्र कुमार जो की समस्तीपुर ज़िले का रहने वाला है। जबकि राकेश कुमार और मयंक कुमार हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत दिग्गी कला पश्चिमी का रहने वाला है। उसके पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक कार और 2.215 किलोग्राम चरस बरामद किया है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…