उत्तराखण्ड

STF को बड़ी कामयाबी, वन दरोगा भर्ती मामले में पकड़े 2 अभियुक्च

उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर STF को मिली सबसे बड़ी कामयाबी वन दरोगा भर्ती मामले में कल किया गया 6 पर मुकदमा आज 2 अभियुक्तों को STF ने गिरफ्तार कर लिया इसमें हरिद्वार के रहने वाले प्रशांत और रविन्द्र को गिरफ्तार कर लिया गया हैं SSP STF ने साफ कहा हम धीरे धीरे जो भी इस भर्ती मामले में शामिल होंगे उनतक पहुंचकर कार्यवाई करेंगे उनके अनुसार अनुचित साधनों का उपयोग करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऑनलाइन माध्यम से करवाई गई वन दरोगा भर्ती जांच के लिए डीजीपी अशोक कुमार को निर्देश दिए थे। जिसके बाद डीजीपी ने यह मामला एसटीएफ को सौंप दिया है। एसटीएफ की शुरुवाती जांच में इस भर्ती में धांधली की पुष्टि हो चुकी है और एसटीएफ द्वारा दून साइबर थाने में मुकदमा पंजीकृत करवाया जा चुका है।

वन दरोगा के 316 पदों के लिए वर्ष 2021 में 16 सितंबर से 25 सितंबर तक ऑनलाइन भर्ती परीक्षाएं करवाई गई थी जो कि 18 शिफ्टों में हुई थी। एसटीएफ की जांच में भर्ती में अनियमितताएं पाई गई है और भर्ती में हुए घोटाले की पूरी तरह से पुष्टि हो चुकी है, इस मामले में वन विभाग के प्रमुख वन संरक्षक विनोद कुमार सिंघल ने भी इस परीक्षा में हुए घोटाले की पुष्टि की बात को कबूल किया है,  उनका कहना है कि यह सभी भर्तियां अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से हुई है अब जिस प्रकार से शासन आदेश जारी करेगा उस प्रकार की कार्यवाही विभाग द्वारा की जाएगी ।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago