UKSSSC पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने हरिद्वार से एक आरोपी गिरफ्तार किया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने धामपुर के नकल सेंटर में परीक्षार्थियों को नकल कराई थी। पेपर लीक मामले में गिरफ्तारियों का सिलसिला जारी है। एसटीएफ एक के बाद एक आरोपियों तक पहुंच रही है।
शुक्रवार को पेपर लीक मामले में 32 वीं गिरफ्तारी हुई। एसटीएफ ने टिहरी के हिंदोलखल पॉलिटेक्निक में तैनात कनिष्ठ सहायक राजबीर को हरिद्वार से गिरफ्तार किया। आरोपी ने हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के कुछ परीक्षार्थियों को साथ ले जाकर धामपुर के नकल सेंटर में प्रश्न पत्र लीक कराया था।
वहीं विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक विवाद में घिरे उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पूर्व सचिव संतोष बडोनी को शासन ने निलंबित कर दिया है। सचिव प्रभारी, सचिवालय प्रशासन विनोद कुमार सुमन ने गुरुवार देर रात उनके निलंबन के आदेश जारी किए।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…