उत्तराखण्ड

फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर दोस्ती कर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का एसटीएफ ने किया पर्दाफ़ाश

मुख्यमंत्री धामी  के निर्देशों के क्रम में प्रदेश के निवासियों को साइबर अपराधियों द्वारा जनता से ठगने वालों पर सख्त कार्यवाही पर पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड द्वारा एसटीएफ व साइबर पुलिस को प्रभावी कार्यवाही हेतु दिशा निर्देश दिए गए है। उक्त आदेशों के अनुपालन मे थाना साइबर पुलिस उत्तराखंड द्वारा साइबर अपराधियों के विरोध में देश के विभिन्न राज्यों में प्रभावी कार्यवाही करते हुये फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर दोस्ती कर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के 01 सदस्य को हरियाणा के मेवात क्षेत्र से गिरफ्तार कर नोटिस दिया गया।

वर्तमान में साइबर अपराधी आम जनता की गाढ़ी कमाई हड़पने हेतु अपराध के नये-नये तरीके अपनाकर धोखाधड़ी कर रहे है। इसी परिपेक्ष्य में साइबर अपराधों द्वारा सोशल साइट यथा फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्वीटर आदि में फर्जी आईडी बनाकर दोस्ती करते हुये भिन्न-भिन्न कारण दर्शाते हुये मदद के नाम पर धनराशि की मांग करने की सूचना एसटीएफ को प्राप्त हो रही थी।

जिस क्रम में दिनांक 03/06/2021 को देहरादून निवासी निलाभ किशोर द्वारा साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन पर एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि फेसबुक पर किसी अज्ञात द्वारा वादी की फर्जी आईडी बनाकर मेरे दोस्तों से धनराशि की मांग कर रहा है। प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुये प्रकरण पर तत्काल अभियोग पंजीकृत कर निरीक्षक देवेन्द्र नबियाल के नेतृत्व मे एक टीम गठित की गयी।

पुलिस टीम द्वारा अभियोग में अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु घटना में प्रयुक्त फेसबुक आईडी की जानकारी हेतु फेसबुक से पत्राचार किया गया तथा मोबाईल नम्बर, ई-मेल आईडी, ई-वालेट, तथा बैंक खातों व भौतिक साक्ष्यों के विश्लेषण करने पर जानकारी की गयी तो ज्ञात हुआ कि फेसबुक आईडी हरियाणा के मेवात क्षेत्र से संचालित हो रही है। जिस पर पुलिस टीम को तत्काल हरियाणा, राजस्थाना, उ0प्र0 आदि राज्यों हेतु रवाना की गयी। पुलिस टीम द्वारा अथक मेहनत एवं लगन तथा तकनीकी साधनों का प्रयोग कर घटना में प्रयुक्त फर्जी फेसबुक आईडी संचालित करने वाले व्यक्ति को चिन्हित कर उक्त को दिनांक 03-08-2022 को गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त से पूछताछ कर कोर्ट मे पेश होने की हिदायत देते हुये नोटिस तामील कराया गया। अभियुक्त से गहन पूछताछ में अन्य अभियुक्तों के विरुद्ध महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुयी है जिस पर कार्यवाही प्रचलित है।

अपराध का तरीकाः-

अभियुक्तगण सोशल मीडिया यथा फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम आदि मे मौजूद लोगों की आईडी का विश्लेषण कर नाम, प्रोफाईल फोटो आदि महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करते हुये उसी नाम से नयी आईडी बनाते है तथा उक्त आईडी में मौजूद दोस्तो को पुनः फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर दोस्ती कर लेते है। इसके उपरान्त भिन्न भिन्न कारण दर्शाते हुये मदद के नाम पर धनराशि की मांग करते हुये यूपीआई, गूगल पे, बैंक खातो में धनराशि मंगाते है ।

गिरफ्तार अभियुक्त-

1- असफाक पुत्र शहाबुद्दीन निवासी ग्राम सिंगार थाना बिचौल जनपद नूह, मेवात हरियाणा ष

बरामदगी-

02 अदद मोबाईल (घटना में प्रयुक्त)

पुलिस टीम-

1- निरीक्षक देवेन्द्र नबियाल

2 उ0नि0 आशीष गुसाईं

3- हे0का0प्रो0 मुकेश चन्द

4- का0 नितिन रमोला

5- का0 शादाब अली

6- Technical Team/ एसटीएफ प्रभारी एस0टी0एफ0 उत्तराखण्ड द्वारा जनता से अपील की है कि सोशल मीडिया यथा फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम आदि पर मौजूद अपनी आईडी को लॉक करके रखे, किसी भी अंजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट न करें, परिचित/दोस्त के नाम से आयी फ्रेंड रिक्वेस्ट को पहले भौतिक रुप से सत्यापित करने के उपरान्त ही एक्सेप्ट करें। धनराशि की मांग करने वाले लोगों से सावधान रहे। कोई भी शक होने पर तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन व साईबर हेल्पलाईन 1930 पर सम्पर्क करें।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago