सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 5 सहायक आयुक्तों (DEO रैंक) की जिम्मेदारियों में फेरबदल कर दिया। देहरादून में तैनात AC नाथुराम जोशी को नैनीताल का District Excise Officer बनाया गया है। फेरबदल में शामिल सभी अफसरों को तत्काल नई ज़िम्मेदारी संभालने के निर्देश शासन से मिले हैं। पिछले कई दिनों से कसरत के बाद आज हुए तबादलों में नाथुराम ने रेखा जुयाल भट्ट की जगह ली। रेखा को नैनीताल में ही जिला प्रवर्तन दल में प्रभारी बना दिया गया है। मनोज कुमार उपाध्याय को देहरादून के बजाए अब उधम सिंह नगर का जिला प्रवर्तन दल का प्रमुख बनाया गया है।
देहरादून में ही तैनात देवेंद्र गिरि गोस्वामी को गढ़वाल मण्डल का प्रवर्तन प्रमुख बनाया गया है। मुख्यालय में तैनात प्रशांत कुमार को कुमायूं मण्डल के प्रवर्तन के मुखिया का जिम्मा सौंपा गया है। सभी तबादलों के आदेश सचिव हरिचन्द्र सेमवाल ने जारी किए।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…