देश-विदेश

भागलपुर के नवगछिया में एसटीएफ ने किया बड़ा खुलासा, कुख्यात गुरुदेव मंडल एनकाउंटर में ढेर

भागलपुर के नवगछिया में रंगरा थाना क्षेत्र के मुरली सोनैया धार के पास शुक्रवार मध्य रात्रि बिहार एसटीएफ, स्थानीय पुलिस और कुख्यात अपराधी गिरोह के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें कुख्यात गुरुदेव मंडल को उसके सीने मे गोली लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हालांकि इस दौरान छह सहयोगी अपराधी फरार भी हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों तरफ से ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई थी। घटनास्थल से पुलिस कौ कुछ खोखे भी बरामद हुए है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार, एसडीपीओ ओमप्रकाश, सर्किल इंस्पेक्टर बृजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।  इधर एफएसएल टीम भी घटना स्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई।

पुलिस के अनुसार,  एसटीएफ एवं नवगछिया पुलिस को काफी समय से इस गिरोह की तलाश थी। शुक्रवार की रात जब पुलिस को उनके मौजूद होने की सूचना मिली तो इलाके में घेराबंदी की गई। इसी दौरान अपराधियों ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इसमें कुख्यात गुरुदेव मंडल को गोली लग गई। पुलिसकर्मी उसे अस्पताल लेकर गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं छह अपराधी फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि इन अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है।

बताया जा रहा है कि कुख्यात गुरुदेव मंडल पूर्णिया जिले के धमदाहा थाना क्षेत्र के हरिनकोल निवासी दशरथ मंडल का पुत्र था। वह फूफा गिरोह का सरगना था। तीन साल पहले एक ट्रक चालक से लूटपाट व हत्या के मामले में फरार चल रहा था। फूफा गिरोह का सरगना गुरुदेव मंडल नवगछिया के अलावा पूर्णिया और कटिहार जिलों में भी आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय रहा है। उस पर धमदाहा थाना में 2017 में लूट का मामला दर्ज है, वहीं कटिहार के फलका थाना में भी दो मामले लूटपाट से जुड़े दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, 2022 में मक्का लदे ट्रक की लूट और ट्रक चालक की हत्या में भी गुरुदेव का नाम सामने आया था। उस मामले में भी पुलिस ने फायरिंग के दौरान उसे घायल कर दिया था, लेकिन वह फरार हो गया था। गिरोह के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान यह मुठभेड़ हुई।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago